ताजमहल में ‘हरे कृष्णा-हरे राम’ कीर्तन का वीडियो वायरल, ए.एस.आई. ने मांगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 08:15 AM (IST)

आगरा (इंट.): विश्व धरोहर स्थल ताजमहल परिसर में कथित तौर पर कीर्तन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

वायरल 1.02 मिनट के वीडियो में मुख्य मकबरे के पास लगभग 30 से 35 लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जिनमें कुछ महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। वीडियो में ‘हरे कृष्णा-हरे राम’ का कीर्तन सुना जा सकता है, जबकि एक व्यक्ति भगवा वस्त्र पहने दिखाई दे रहा है। आसपास अन्य पर्यटक भी मौजूद नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में ताजमहल और यमुना नदी से जुड़ी जानकारी की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां कोई गाइड पर्यटकों को जानकारी दे रहा था। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर ने बताया कि वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News