प्रधानमंत्री ने गुरुघरों के प्रति सेवा भावना को विशेष महत्व दिया: परमिंदर बराड़
punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2026 - 10:54 AM (IST)
जालंधर (विशेष): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे के दौरान ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखने पर पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने उनकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुरुघरों के प्रति अपनी श्रद्धा और सेवा भावना को हमेशा विशेष महत्व दिया है।
बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में वर्ष 1901 में स्थापित सौ साल से भी पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान साहिब की नई 5 मंजिला इमारत का नींव पत्थर रखा है। इस पुनर्विकास परियोजना के तहत नए लंगर हॉल, कीर्तन दरबार और संगत के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
