Guru Purnima 2024:  सर्वार्थ सिद्धि योग में रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा का व्रत, जानें सही Date

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 11:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Purnima: पंचांग के अनुसार हर माह पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। वैसे तो हर महीने की पूर्णिमा खास होती है लेकिन गुरु पूर्णिमा को इन सब में सबसे ज्यादा खास माना जाता है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही  महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, इस वजह से इस दिन गुरु पूर्णिमा मनाने का विधान है। महर्षि वेद व्यास ने महाभारत के साथ-साथ चारों वेदों की रचना भी की है। साथ ही इस दिन अपने गुरुओं की पूजा की जाती है। इसी के साथ गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये योग  बेहद ही शुभ और खास होता है। तो चलिए सबसे पहले इस आर्टिकल में माध्यम से जानते हैं कि किस दिन रखा जाएगा ये व्रत-

PunjabKesari Guru Purnima

 Guru Purnima Date गुरु पूर्णिमा तिथि 2024
पंचांग के मुताबिक गुरु पूर्णिमा का पर्व शाम 5 बजकर 59 मिनट से 20 जुलाई दिन शनिवार को शुरू होगा और अगले दिन रविवार को इसका समापन होगा। इसके अनुसार रविवार के दिन 21 जुलाई के दिन ये व्रत रखा जाएगा।

This auspicious yoga will be formed on Guru Purnima  गुरु पूर्णिमा पर बनेगा ये शुभ योग
इस साल की गुरु पूर्णिमा बेहद ही खास साबित होने वाली है क्योंकि इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। ये योग 21 जुलाई को सुबह 5:37 से शुरू होगा और रात 12:14 बजे तक रहेगा।

उत्तराषाढ नक्षत्र रात को 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा विष्कंभ योग की शुरुआत सुबह होगी और रात 9:11 बजे तक रहेगा।

इसके बाद से प्रीति योग का निर्माण होगा।

PunjabKesari Guru Purnima

Worship like this इस तरह करें पूजा

गुरु पूर्णिमा के दिन खास तौर पर अपने गुरुओं की पूजा करनी चाहिए। गुरु ही एक ऐसे व्यक्ति होते हैं जो हमें भगवान तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। बिना किसी लालच के वे अपने शिष्यों को हर वो चीज सीखाने का प्रयास करते हैं जिससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेणना मिले।

गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु को घर में आमंत्रित करें और भोजन कराएं।

इस दिन आप देवों के गुरु बृहस्पति की भी पूजा कर सकते हैं। इनकी पूजा करने से आपकी बुद्धि तेज होती है। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन्हें इस दिन गुरु ग्रह की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
 

PunjabKesari Guru Purnima


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News