Griha Pravesh: वर्ष 2024 में अपने आशियाने में प्रवेश करने से पहले, यहां जानें शुभ मुहूर्त की पूरी List
punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Griha Pravesh 2024: अपना घर लेना हर व्यक्ति का सपना होता है और इसे पूरा करने के लिए न जाने कितनी मेहनत करनी पड़ती है। नया साल यानी 2024 का आगमन हो चुका है। इस दौरान यदि आप अपने नए घर में जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। बता दें कि नए घर में जाने से पहले उसके लिए शुभ तिथि और मुहूर्त का जानना बेहद ही शुभ होता है। यदि आप भी इस साल अपना ये सपना पूरा करने वाले हैं तो इन शुभ मुहूर्त में प्रवेश करना आपके लिए बेहद ही फलदायक साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश किया जाए तो सारा जीवन बेहद ही खुशनुमा और शांत बना रहता है। वैदिक परंपराओं के अनुसार, माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ के महीने गृह प्रवेश के लिए विशेष रूप से अनुकूल हैं। गृह प्रवेश का दिन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही खास होता है। तो चलिए इस दिन और और खास बनाने के लिए जानते हैं 2024 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त।
Griha Pravesh Muhurat 2024 गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
3 जनवरी 2024 | बुधवार | प्रातः 07:14 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक |
26 फरवरी 2024 | सोमवार | 06:50 से प्रातः 04:31 तक |
02 मार्च 2024 | शनिवार | शनिवार 2:42 अपराह्न से 06:44 पूर्वाह्न |
6 मार्च 2024 | बुधवार | 02:52 अपराह्न से 04:13 पूर्वाह्न, 07 मार्च |
11 मार्च 2024 | सोमवार | 10:44 बजे से प्रातः 06:34 बजे तक |
16 मार्च 2024 | शनिवार | 6:29 बजे से रात्रि 09:38 बजे तक |
27 मार्च 2024 | बुधवार | प्रातः 06:17 बजे से सायं 04:16 बजे तक |
29 मार्च 2024 | शुक्रवार | 30 मार्च रात्रि 08:36 बजे से प्रातः 06:13 बजे तक |
30 मार्च 2024 | शनिवार | 6:13 बजे से रात्रि 09:13 बजे तक |
08 नवंबर 2024 | शुक्रवार | 6:42 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक |
13 नवंबर 2024 | बुधवार | 1:01 अपराह्न से 03:11 पूर्वाह्न, 14 नवंबर |
16 नवंबर 2024 | शनिवार | 7:28 अपराह्न से 06:47 पूर्वाह्न, 17 नवंबर |
18 नवंबर 2024 | सोमवार | 6:48 बजे से अपराह्न 03:49 बजे तक |
25 नवंबर 2024 | सोमवार | 6:52 पूर्वाह्न से 01:24 पूर्वाह्न, 26 नवंबर |
5 दिसंबर 2024 | गुरुवार | दोपहर 12:49 बजे से शाम 05:26 बजे तक |
11 दिसंबर 2024 | बुधवार | 07:02 बजे से प्रातः 11:48 बजे तक |
25 दिसंबर 2024 | बुधवार | 7:09 बजे से अपराह्न 03:22 बजे तक |