Vivah Muhurat 2026 : शादी के लिए परफेक्ट टाइम ! यहां जानें अप्रैल-मई 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 02:47 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vivah Muhurat 2026 : हिंदू संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो आत्माओं का पवित्र संगम माना जाता है। इस संगम को सफल, सुखद और समृद्ध बनाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों की स्थिति अनुकूल होती है, तो उस समय किया गया कार्य जीवनभर शुभ फल प्रदान करता है। यदि आप या आपके परिवार में कोई साल 2026 के शुरुआती महीनों में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहा है, तो अप्रैल और मई 2026 के महीने आपके लिए बेहद खास होने वाले हैं। आइए, इन दो महीनों के विवाह मुहूर्तों का ज्योतिषीय विश्लेषण और तिथियों का विस्तृत विवरण जानते हैं।

अप्रैल 2026 माह में विवाह शुभ मुहूर्त
| 15 अप्रैल 2026, बुधवार | दोपहर 3.22 से रात 10.31 तक |
| 20 अप्रैल 2026, सोमवार | सुबह 5:51 बजे से शाम 5:49 बजे तक |
| 21 अप्रैल 2026, मंगलवार | सुबह 5:50 से दोपहर 12:31 तक |
| 25 अप्रैल 2026, शनिवार | 26 अप्रैल, सुबह 2:10 से 5:45 बजे तक |
| 27 अप्रैल 2026, सोमवार | रात 9:18 से रात 9:36 तक |
| 28 अप्रैल 2026, मंगलवार | 29 अप्रैल, रात 9:04 से सुबह 5:42 तक |
| 29 अप्रैल 2026, बुधवार | सुबह 5:42 बजे से रात 8:52 बजे तक |
मई 2026 में विवाह शुभ मुहूर्त

| 1 मई 2026, शुक्रवार | सुबह 10:00 बजे से रात 9:13 बजे तक |
| 3 मई 2026, रविवार | सुबह 7:10 से रात 10:28 तक |
| 5 मई 2026, मंगलवार | शाम 7:39 से सुबह 5:36 तक, 6 मई |
| 6 मई, 2026, बुधवार | सुबह 5:36 से दोपहर 3:54 तक |
| 7 मई, 2026, गुरुवार | शाम 6:46 से सुबह 5:35 तक, 8 मई |
| 8 मई 2026, शुक्रवार | सुबह 5:35 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक |
| 13 मई 2026, बुधवार | 14 मई, रात 8:55 से सुबह 5:31 बजे तक |
| 14 मई 2026, गुरुवार | सुबह 5:31 बजे से शाम 4:59 बजे तक |

