Hanuman Jayanti 2026 Bhog List: हनुमान जी को ये चीजें हैं सबसे प्रिय, इन भोगों से मिलेगी बजरंगबली की कृपा और धन लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:16 PM (IST)

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती Hanuman Jayanti का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह पावन पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी Hanuman ji की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि बजरंगबली को सच्चे मन से भोग और पूजा अर्पित करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान जी को कौन-कौन सी चीजें सबसे अधिक प्रिय हैं और किन भोगों से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

हनुमान जी को क्या-क्या है प्रिय?

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List
श्रीराम का नाम सबसे प्रिय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम Lord Rama का नाम हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि जहां भी राम नाम का जाप होता है, वहां हनुमान जी स्वयं उपस्थित हो जाते हैं।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

बूंदी और बेसन के लड्डू
हनुमान जी को बूंदी और शुद्ध देसी घी में बने बेसन के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। हनुमान जयंती के दिन इनका भोग लगाने से विशेष फल मिलता है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

तुलसी दल का महत्व
तुलसी हनुमान जी को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि मां सीता Maa Sita ने उनकी भूख शांत करने के लिए तुलसी दल दिया था, तभी से भोग में तुलसी अर्पित करने की परंपरा है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

मीठा पान अर्पित करें
कत्था और गुलकंद से बना मीठा पान भी बजरंगबली को प्रिय माना जाता है। इसे अर्पित करने से जीवन के संकट दूर होते हैं।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

गुड़ और आटे का रोट
आटे और गुड़ से बना मीठा रोट भी हनुमान जी का प्रिय भोग है। हनुमान जयंती पर इसे भोग में शामिल करना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

सिंदूर और चमेली का तेल
हनुमान जी को नारंगी सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों को बल और आरोग्य का आशीर्वाद देते हैं।

लाल फूल करें अर्पित
लाल गुलाब और गुड़हल के फूल हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं। पूजा के समय इन्हें अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ध्वज और केवड़ा इत्र
ध्वज (झंडा) विजय और शक्ति का प्रतीक है, जो हनुमान जी को प्रिय है। साथ ही केवड़े का इत्र अर्पित करने से पूजा का प्रभाव बढ़ता है।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

सुंदरकांड का पाठ
सुंदरकांड Sundara Kanda का पाठ करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। हनुमान जयंती के दिन इसका पाठ विशेष फलदायी माना गया है।

भोग और भक्ति से मिलेगा आशीर्वाद
धार्मिक मान्यता है कि यदि हनुमान जयंती के दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक इन चीजों का भोग लगाया जाए, तो बजरंगबली अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

PunjabKesari Hanuman Jayanti 2026 Bhog List

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News