Hanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: हनुमान जयंती पूजा का सही समय चूक गए? जानें शाम का शुभ मुहूर्त और करें बजरंगबली की पूजा

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:19 PM (IST)

Hanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह पावन दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार के रूप में हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था।

Hanuman Jayanti Puja Muhurat

Hanuman Jayanti 2026: पूजा के शुभ मुहूर्त
इस वर्ष हनुमान जयंती पर पूजा के दो प्रमुख शुभ मुहूर्त बताए गए हैं:

Hanuman Jayanti Puja Muhurat

सुबह का मुहूर्त: सुबह 6:10 बजे से 7:44 बजे तक
शाम का मुहूर्त: शाम 6:39 बजे से रात 8:06 बजे तक

यदि आप किसी कारणवश सुबह पूजा नहीं कर पाए हैं, तो शाम का यह मुहूर्त भी अत्यंत शुभ माना गया है। इस समय श्रद्धापूर्वक की गई पूजा से भी पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

Hanuman Jayanti Puja Muhurat

शाम की पूजा का धार्मिक महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम के समय हनुमान जी की पूजा करने से—
ग्रह दोष शांत होते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विशेष रूप से नौकरी या व्यवसाय में व्यस्त लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी माना जाता है।

ऐसे करें शाम की पूजा
स्नान करें या हाथ-पैर धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें (लाल या पीले रंग के)।
हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं (चमेली का तेल या घी)।
हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।
बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या गुड़-चना का भोग लगाएं।
हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
“ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।

हनुमान जयंती पर पूजा का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है लेकिन यदि सुबह पूजा नहीं हो पाई तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। शाम का शुभ मुहूर्त भी उतना ही प्रभावशाली माना गया है। श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

Hanuman Jayanti Puja Muhurat

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News