आज का राशिफल- 16 नवंबर 2026

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 07:21 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में किसी भी बाहर वाले पर भरोसा न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। बाहर वालों की बातों में आकर अपने रिश्तों पर असर ने होने दें। दोस्तों के साथ बाहर खाना-खाने जा सकते हैं। तले-भूने खाने से परहेज़ करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम और परिवार में तालमेल बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। अगर किसी बात से परेशान हैं तो उसमें साथी का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।  सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं का आध्यात्मिक कार्यों में मन लग सकता है। बच्चे शिक्षा के लिए जन्मस्थान से दूर जा सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी मीटिंग आपकी व्यस्तता बढ़ा सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती है। घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार बनेगा। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, किसी अपने से बात करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषय समझने में शिक्षक का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ रचनात्मक काम दोबारा शुरू कर सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी में आपके काम की समीक्षा हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी जरूरी नियम या फैसले पर सहमति बन सकती है। अचानक किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में ग्राहकों की पसंद समझने से फायदा होगा। घर के किसी सदस्य को आपकी भावनात्मक मदद की आवश्यकता हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करें नहीं तो पेट खराब हो सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर नई तकनीक सीखने की जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए जरूरी खरीदारी करनी पड़ सकती है। पुराने संपर्क से कोई उपयोगी सूचना मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक महसूस हो सकती है

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में रखी पुरानी चीज़ों को दोबारा इस्तेमाल करने की योजना बनेगी। किसी मित्र के साथ हंसी-मज़ाक में समय बीत सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आवेदन से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। सिर भारी महसूस हो सकता है, आराम करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में पुराने ग्राहकों से संपर्क बनाए रखना लाभकारी रहेगा। घर के किसी कोने को व्यवस्थित करने में समय लग सकता है। विद्यार्थियों को समूह में पढ़ाई करने से नया दृष्टिकोण मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में काम करने का तरीका बदलने की जरूरत महसूस होगी। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। युवा फिर से कोई पुराना शौक शुरु कर सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News