Weekly Tarot Horoscope (16.11.2026 से 22.11.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 09:08 AM (IST)
मेष- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाजी महिलाओं को इस वीक घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है। सिंगल अपनी तन्हाई को दूर करने के लिए एक्स के पास वापिस जा सकते हैं।
उपाय- जमीन पर न सोएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
वृष- इस वीक नौकरी के साथ-साथ कोई नया काम शुरू करने का प्रयास करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में पार्टनर की तरफ से कोई गिफ्ट मिलने की सम्भावना है। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए ये समय बेहद ही खास रहेगा। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- रात को झाड़ू न लगाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
मिथुन- इस सप्ताह की शुरुआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर ख़ुशी मिलेगी। निजी जीवन के साथ-साथ सामाजिक जीवन पर भी ध्यान दें। पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए खान-पान को लेकर सुधार करें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
उपाय- मन में किसी के लिए मैल न लाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2
कर्क- यह वीक आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। कारोबार में अपने किसी खास से सावधान रहें। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जंक फूड सेहत में नकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
उपाय- किसी के झगड़े में न पड़ें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक-1
सिंह- इस वीक सरकारी काम करने वालों को खुशखबरी मिलने के चांस हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। प्राइवेट नौकरी वाले हर काम को बहुत ही नियमों के साथ काम करें। छात्र अपने नतीजे को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार की कोई निजी बात किसी बाहर वाले के साथ शेयर न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- खाली पेट न सोएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3
कन्या- इस वीक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संपर्क बनाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो होने की सम्भावना है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। छात्र अपने नतीजे को लेकर काफी खुश रहेंगे।
उपाय- सोच-विचार कर खर्च करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3
तुला- ये सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती है। कोई गुड न्यूज मिलेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- घर के मंदिर में स्वास्तिक बनाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4
वृश्चिक- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नौकरी परिवर्तन के भी योग बनते हैं। व्यापार की गतिविधियों को नया रूप देंगे। आर्थिक दशा पहले से बेहतर होती हुई दिखाई देगी। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सजग रहें।
उपाय- पर्स में अनावश्यक कागज़ न रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6
धनु- ये सप्ताह नौकरी के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके पक्ष में रहेगी। अगर किसी से वादा किया हुआ है तो उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी दूर की ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। कारोबार में परिवर्तन करने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को लाभ के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- कोई नया सामान घर न लाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1
मकर- यह वीक मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लेन-देन के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी परिजन की सेहत को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7
कुंभ- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की सहायता मिलेगी। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से विशेष बातचीत करेंगे। बच्चे खेलने-कूदने में बिजी रहेंगे। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9
मीन- यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
उपाय- कर्ज न लें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
