छठ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा फैसला, सामान्य समय से पहले दौड़ेगी मेट्रो

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 08:30 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली मेट्रो सोमवार को सुबह चार बजकर 30 मिनट से ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। यह व्यवस्था छठ पूजा के दौरान सूर्योदय के समय अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है। डीएमआरसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन की सेवाएं जल्दी शुरू करने की व्यवस्था की गई है। इस दिन चार दिवसीय छठ पर्व के तहत श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे। 

मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी के पूरे नेटवर्क पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं एक साथ शुरू होंगी, ताकि श्रद्धालु सुबह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस दौरान सभी मेट्रो लाइन पर नियमित यात्री सेवाएं शुरू होने तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। इसके बाद दिनभर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मेट्रो सेवाओं का संचालन होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News