इन राशि की महिलाओं को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा, क्या आप है इसमें शामिल
punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 02:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी कई तरह की जानकारी दी है। इसमें बताया गया हैै प्रत्येक व्यक्ति की राशि उसके बारे में कई राज खोलती हैं। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, उन राशि वाली महिलाओं के बारे में जिन्हें अधिक क्रोध आता है। तो आइए जानते हैं कौन सी कौन सी राशि की महिलाएं अधिक गुस्सैल होने के चलते ज्यादा मानसिक तनाव महसूस करती हैं-
मेष
इस राशि की महिलाओं के मन की चंचलता ज्यादा होती है और ये तनाव भी ज्यादा लेती हैं। इनके मन की समस्याएं आम तौर पर उम्र के 32वें वर्ष से शुरू होती हैं। इनको नियमित रूप से दूध का सेवन करना चाहिए। साथ ही सूर्य को जल अर्पित करना इनके लिए लाभकारी होता है।
वृष
इस राशि की महिलाएं को छोटी-छोटी बातों पर तनाव पालने की आदत होती है। ये समस्याएं आयु के 18 वें वर्ष से दिखनी शुरू हो जाती हैं । नियमित रूप से योगासन का अभ्यास और शिव जी की उपासना इनके लिए लाभकारी होती है।
कर्क
इस राशि की महिलाएं न केवल तनाव पालती हैं, बल्कि उसे बढ़ा चढ़ा कर समझती हैं। इनका तनाव अक्सर काल्पनिक ही होता है। सफ़ेद चन्दन लगायें और शिव जी की उपासना करें।
कन्या
इस राशी की महिलाओं को तनाव पालने से ज्यादा तनाव देने की आदत होती है। हालांकि इनको तनाव तभी होता है, जब धन सम्बन्धी कोई मामला हो। इनको नियमित रूप से भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए तथा काले रंग से परहेज करना चाहिए।
वृश्चिक
ये हर छोटी बड़ी बात पर तनाव पालती हैं और बात-बात में घबरा जाती हैं। आम तौर पर आयु के 28-29वें वर्ष से ये स्थितियां शुरू हो जाती हैं। इनको सूर्य को नियमित जल अर्पित करना चाहिए साथ ही चांदी जरूर धारण करें।
धनु
इस राशी की महिलाओं को या तो बिलकुल तनाव नहीं होता या तनाव में बिलकुल अवसाद में चली जाती हैं। इनको फल का सेवन जरूर करना चाहिए साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुम्भ
इस राशी की महिलाओं की सारी समस्या मन की ही होती है। इन्हें कल्पना की समस्या ज्यादा होती है , जिस कारण इन्हें सर दर्द होता रहता है। इनको ध्यान और योगाभ्यास करना चाहिए तथा नशे से बचना चाहिए।
आपको बता दें कि मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, मकर राशि और मीन राशि की महिलाओं को टेंशन कम होती है। इस राशि की महिलाएं हमेशा खुश रहती हैं और लोगों का मनोबल भी बनाकर चलती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने हाल में गर्भपात, बंदूक के मामलों में पारित किये आदेश

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

2024 को लेकर जेजेपी का महामंथन, अजय चौटाला ने नेताओं को दिया विजय मंत्र

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा