Gem Astrology: कर्क लग्न के लिए कौन सा है भाग्यशाली रत्न
punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 10:52 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Gem Astrology: आज बात करेंगे कर्क लग्न के बारे में कि उन्हें कौन सा स्टोन पहनना चाहिए और कौन सा नहीं। ज्योतिष में चार या पांच तरीके बताए गए हैं, जिससे ग्रहों के उपाय किए जाते हैं। सबसे अच्छा तरीका मंत्र जाप माना जाता है। उसके बाद आते हैं यंत्र। तीसरा उपाय है दान करना। सबसे महंगे उपाय रत्नों के माने जाते हैं। ये उपाय हर कोई नहीं करता लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो रत्नों को धारण करके अपनी मुसीबत का हल निकालते हैं। कुछ लोगों को इसके पॉजिटिव या नेगेटिव हर तरह का प्रभाव देखने को मिलता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
कई जगह देखा जाता है कि राशि के नग बेचे जाते हैं लेकिन ये सही नहीं है रत्न हमेशा लग्न के हिसाब से पहनने चाहिए।
Kaun sa ratna dharan kare kark lagn vale कौन सा रत्न धारण करें कर्क लग्न वाले: कर्क लग्न का स्वामी चन्द्रमा है। लग्न के स्वामी का स्टोन आप पूरी उम्र पहन सकते हैं। यदि चंद्रमा की पोजीशन आपकी कुंडली में 2, 6, 8, 12 भाव में नहीं है। तो आप लिटिल फिंगर में मोती या मून स्टोन पहन सकते हैं।
अगला स्टोन है मंगल का मूंगा। मंगल की एक राशि आपके पंचम भाव में आती है और दूसरी राशि आपके दशम भाव में आती है। जब एक केंद्र और त्रिकोण एक हो जाता है तो इसे योगा कारक बोलते हैं। मंगल का मूंगा आप पहन सकते हैं लेकिन मंगल की प्लेसमेंट 2, 6, 8, 12 भाव में नहीं होनी चाहिए।
अगला स्टोन है पुखराज। पुखराज गुरु का स्टोन है। गुरु आपकी कुंडली में भाग्य स्थान के स्वामी हैं। गुरु की मूलत्रिकोण राशि धनु वो आपकी कुंडली में छठे भाव में होती है। ये स्टोन तभी पहना जा सकता है जब छठे भाव में कोई प्लेनेट पड़ा है। महादशा में इसे पहना जा सकता है।
अगला स्टोन है शुक्र का। अमेरिकन डायमंड भी पहन सकते हैं लेकिन इसे सोने में पहना जाता है।
सूर्य का रूबी भी आप पहन सकते हैं हालांकि ये मार्क का स्वामी है। सूर्य की पोजीशन 2, 6, 8, 12 में नहीं होनी चाहिए।
Which stone not to wear कौन सा स्टोन न पहनें: शनि का स्टोन आपको कभी नहीं पहनना चाहिए। आपकी कुंडली में शनि सप्तम और अष्टम भाव दोनों के स्वामी हैं। शनि की दूसरी राशि पड़ी है अष्टम भाव में। ये मूल त्रिकोण राशि होती है। शनि का नीलम कर्क लग्न के जातकों को कभी नहीं पहनना चाहिए।
दूसरा स्टोन है बुध का पन्ना। बुध की एक राशि आपकी कुंडली में बाहरवें भाव में पड़ी है और दूसरी राशि तीसरे भाव में है। तीसरा भाव अष्टम का होता है। ऐसी स्थिति में बुध का पन्ना भी आपके लिए वर्जित है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728