Gaya Kali Mata Temple: अद्भुत मंदिर जहां मां के पेट में छिपा है भक्ति और सिद्धि का रहस्य

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gaya Kali Mata Temple: बिहार के गया जिले में स्थित गया काली माता मंदिर अपने रहस्यमय स्वरूप और अनोखी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां देवी मां की पूजा उनके पेट के रूप में की जाती है। भक्तों का मानना है कि मां के गर्भ में भक्ति और सिद्धि का गूढ़ रहस्य छिपा है। यही कारण है कि यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की अर्जी लगाते हैं।

PunjabKesari Gaya Kali Mata Temple

कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना द्वापर युग में हुई थी। तब से लेकर आज तक यहां पूजा-पाठ और परंपराएं निरंतर जारी हैं। आश्चर्य की बात यह है कि यहां देवी की मिट्टी या पत्थर की प्रतिमा नहीं बनाई जाती, बल्कि मां का प्रतीकात्मक रूप एक गर्भ-जैसे स्थान में पूजित है। यही स्थान मंदिर का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव और मानसिक शांति पाने का भी माध्यम है। यहां की अनूठी परंपराएं और रहस्यमय कथाएं हर भक्त को आकर्षित करती हैं और उनके मन में विश्वास की गहरी भावना जगाती हैं।

PunjabKesari Gaya Kali Mata Temple

मां की दरबार में लगाते हैं अर्जी लगाते
भक्त जब यहां आते हैं, तो वे अपनी मनोकामनाओं को एक विशेष तरीके से मां के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। जिसे ‘अर्जी लगाना’ कहा जाता है। ऐसा विश्वास है कि सच्चे मन से मां के पेट के दर्शन और अर्जी लगाने से हर इच्छा पूर्ण होती है। नवरात्रि और विशेष तिथियों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मंदिर में रोजाना भोग, आरती और विशेष पूजा का आयोजन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था और सिद्धि का केंद्र है, जहां आने से मन को शांति और आत्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Gaya Kali Mata Temple
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News