Shri Sanwariya Seth Temple : सांवरिया सेठ मंदिर का खुला खजाना, चढ़ावे में आए 46.58 करोड़ रुपए
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 08:30 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जयपुर (प.स.): राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्रीसांवरिया सेठ मंदिर में दानपेटी (भंडार) में आई दानराशि की गणना का सातवां और अंतिम चरण बुधवार को सम्पन्न हुआ जिसके साथ ही पिछले डेढ़ महीने में दानराशि का आंकड़ा 46 करोड़ 58 लाख रुपये के पार पहुंच गया। मंदिर मंडल ने यह जानकारी दी।
मंदिर मंडल के अनुसार, सातवें चरण की गिनती में आठ लाख पांच हजार 642 रुपये प्राप्त हुए। इसी के साथ भंडार से निकली कुल नकद राशि 36 करोड़ 57 लाख 87 हजार 642 रुपये तक पहुंच गई।
मंदिर मंडल के अनुसार, नकदी के अलावा ऑनलाइन और मनीऑर्डर के जरिए ठाकुरजी को 10 करोड़ 45 हजार 282 रुपये की भेंट प्राप्त हुई। दानपेटी और भेंटकक्ष से दो किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना और 152 किलो 609 ग्राम चांदी प्राप्त हुई।
