Ganpati Visarjan in Delhi: राजधानी में धूमधाम से गणपति का विसर्जन शुरू

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): महाराष्ट्र के तर्ज पर राजधानी दिल्ली में गणेश महोत्सव की धूम है। अब गणपति का विसर्जन भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के बीच गणपति का विसर्जन करना शुरू कर दिया है। रविवार को यमुना पार क्षेत्र से लेकर, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली सहित हदिल्ली के तमाम इलाके के सहित चांदनी चौक तक बिसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु पूरी तरह से रंग बिरंगे अबीर गुलाल उड़ाते भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। 

गणपति विसर्जन के लिए जगह-जगह कृत्रिम जल कुंड बनाए गए थे। कई जगह सत्यनारायण कथा, छप्पन भोग, हवन और महाआरती के बाद गणपति की प्रतिमा का विसर्जन पंडाल में बने कृत्रिम जलकुंड में किया गया तथा बाद में जल कुंड के पानी से पौधों की सिंचाई की गई। चांदनी चौक जोगीवाड़ा के पार्क में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम बाबा खाटू वाले का भजन संध्या व सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। 

सुभाष प्लेस समेत दिल्ली के कई इलाकों में पंडालों में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालु अपने घरों में भी पूजा अर्चना कर रहे हैं। राजधानी में इस तरह अलग-अलग स्थानों पर हो रहे विसर्जन और धार्मिक आयोजनों ने गणेश महोत्सव को अद्भुत भक्ति-उत्सव का रूप दे दिया है। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, किराड़ी, बलवीर विहार, कैलाश विहार आदि में भी लोगों ने रविवार पांचवें दिन गजानन का पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया। इधर कुछ लोग यमुना में भी गणपति का विसर्जजन करने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां बैरिकेडिंग होने की वजह से श्रद्धालुओंं को मायुस होकर वापस लौटना पड़ा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News