Varanasi Lalita Ghat Ganga Aarti news : भक्तों के लिए खुशखबरी ! चैत्र नवरात्र से काशी के ललिता घाट पर 7 आचार्यों के सानिध्य में शुरू होने जा रही है दैनिक आरती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 09:16 AM (IST)

Varanasi Lalita Ghat Ganga Aarti news : धर्म और आध्यात्म की नगरी वाराणसी में इस बार चैत्र नवरात्र भक्तों के लिए बेहद खास होने वाला है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य द्वार यानी ललिता घाट पर अब हर शाम मां गंगा की भव्य आरती उतारी जाएगी। 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाली यह दैनिक आरती न केवल काशी की परंपरा को नया विस्तार देगी, बल्कि विश्वनाथ धाम आने वाले भक्तों को एक अलौकिक अनुभव भी कराएगी।

ललिता घाट पर आरती के लिए सात विशेष मंच तैयार किए गए हैं। इन मंचों पर 7 आचार्य एक साथ पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन और आरती संपन्न करेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह दिव्य आयोजन प्रतिदिन शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगा और लगभग 45 मिनट तक चलेगा।

वर्तमान में दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर होने वाली आरती में भारी भीड़ रहती है। ललिता घाट पर आरती शुरू होने से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के तुरंत बाद सीधे घाट की सीढ़ियों पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से आरती देखने का मौका मिलेगा। ललिता घाट का नाम देवी ललिता के नाम पर है। नवरात्र के पहले दिन से इसकी शुरुआत होना अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

विश्वनाथ धाम से सीधा जुड़ाव
अब श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सीधे 'गंगा द्वार' से होते हुए ललिता घाट पहुंच सकेंगे। यहां की सीढ़ियों पर बैठकर आरती देखना एक जादुई अनुभव होगा, जहाँ एक ओर बाबा का दरबार होगा और सामने कल-कल बहती मां गंगा की लहरों पर दीपों की रोशनी झिलमिलाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
स्थान: ललिता घाट (काशी विश्वनाथ धाम के सामने)

शुभारंभ: 19 मार्च 2026 (चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन)

समय: प्रतिदिन सायं 6:00 बजे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News