Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness: रसोई की ये एक सफाई बदल देगी आपका बुरा समय, घर में बरसेगा बेहिसाब धन

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 09:23 AM (IST)

Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness: फेंगशुई शास्त्र में घर की रसोई, विशेषकर चूल्हे (Stove) को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्राचीन समय में जब अधिकांश लोग खेती पर निर्भर थे, तब खाद्यान्न और संपत्ति को एक-दूसरे का पर्याय माना जाता था। यही कारण है कि आज भी फेंगशुई विशेषज्ञ चूल्हे को धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मुख्य स्रोत मानते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो अपनी रसोई में ये बदलाव जरूर करके देखें।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness

बर्नर ही नहीं, हर कोने की सफाई है जरूरी
चूल्हा हमेशा साफ-सुथरा रखें। यह सफाई केवल बर्नर तक ही सीमित नहीं रखनी चाहिए बल्कि उसे हर तरफ से पीछे से और अंदर से साफ रखना चाहिए ताकि घर में काम ठीक से चले और धन ज्यादा से ज्यादा आए।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness
मुख्य द्वार से न दिखे चूल्हा
घर के प्रवेश द्वार से चूल्हा दिखाई नहीं देना चाहिए वरना घर के धन पर आंच आ सकती है। चूल्हे पर नजर न जा सके, इसके लिए पर्दा या पार्टीशन लगा दें। चूल्हे को इस तरह रखें कि वहां से रसोई का दरवाजा सामने दिखाई दे। चूल्हा हमेशा ढंककर सुरक्षित रखा जाए।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness

अग्नि और जल के टकराव से बचें
यह सुनिश्चित करें कि चूल्हा सिंक या रैफ्रिजरेटर के पास न हो। आग और पानी से भाप बनती है। यह भाप इतनी गर्म होती है कि उसका सामना करना मुश्किल हो जाता है। स्टोव अग्नि पुरुष और सिंक जल स्त्री होती है। जिस तरह नर-नारी के बीच नोक-झोंक हो जाती है, उसी तरह स्टोव और सिंक के एक-दूसरे के पास होने पर बिगाड़ पैदा हो जाता है। इससे बचने का एक तरीका यह है कि दोनों के बीच गोल स्फटिक बॉल लटका दी जाए।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness

फ्रिज के लिए उपाय
इसी तरह जब अग्नि पुरूष रूपी स्टोव नारी रूपी जल युक्त रैफ्रीजरेटर के पास होगा तो उसमें वैसी ही समस्याएं पैदा हो जाएंगी जो स्त्री-पुरुष के बीच हो जाती हैं। संबंधों को सुधारने के लिए बांस की बनी बांसुरी रैफ्रीजिरेटर के एक तरफ रख दी जाए। इससे 5 तत्वों वाला सृजनात्मक चक्र पैदा होगा जिसमें लकड़ी को पानी से ताकत मिलेगी और आग को लकड़ी से।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness

आमदनी दोगुनी करने का खास नुस्खा
फेंगशुई विशेषज्ञ धन आमदनी को दुगुना करने, समृद्धि बढ़ाने और स्टोव के सामने खाना बना रहे रसोइए की रक्षा के लिए स्टोव के पीछे आईना रखने की सलाह देते हैं।

PunjabKesari Feng Shui Tips for Kitchen Cleanliness

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News