Closing dates for Char Dham yatra: आज गंगोत्री और कल यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट होंगे बंद
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देहरादून (ब्यूरो): विश्व प्रसिद्ध ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। इस क्रम में गंगोत्री धाम के कपाट आज (बुधवार को) शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद कल (गुरुवार को) यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए जाएंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
कपाट बंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब शीतकाल में मां गंगा अपने मायके मुखबा में विराजेंगी, जबकि मां यमुना अपने मायके खरसाली में तो बाबा केदार शीतकाल प्रवास पर ओंकेरेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजित होंगे। अंत में बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे।