हरियाली अमावस्याः इस दिन राशि अनुसार करें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 03:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली अमावस्या 01 अगस्त 2019, दिन गरुवार को पड़ रही है। इस अमावस्या को श्रावण अमावस्या, श्रावणी अमावस्या, हरी भरी अमावस्या, दीप पूजा अमावस्या, चित लगी अमावस्या आदि अनेक नामों से जाना जाता है। अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण आदि का काम किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी से जाने-अजाने से कोई भूल हो गई हो तो अमावस्या पर कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। आज हम आपको आपकी राशि के मुताबिक कुछ उपाय बताएंगे।  
PunjabKesari, kundli tv
इस दिन करें ये काम
इस दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करें और उसी नदी के किनारे बैठकर किसी पुरोहित से पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान, श्राद्धकर्म करवाएं, इससे पितरों को शांति मिलती है। इसके बाद किसी गरीब को भोजन कराएं और गाय को चारा खिलाएं। अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा का महत्व है। इस दिन दोपहर 12 बजे के पूर्व पीपल के पेड़ के पेड़ की 21 परिक्रमा करते हुए मौली बांधें। रात के समय दीपदान करें, इससे पितृदोष से मुक्ति मिलती है।  
PunjabKesari, kundli tv
मेष : लाल राईं या सरसों का तेल किसी गरीब को दान में दें।

वृष : गौशाला में गाय-बछड़ों के लिए हरा चारा दान करें।

मिथुन : उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों के लिए तालाब या नदी में डालें।

कर्क : काले रंग के शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें। गरीबों को मीठे चावल खिलाएं।

सिंह : गरीबों को गेहूं दान करें। देवी दुर्गा का पूजन लाल फूलों से करें।
PunjabKesari, kundli tv
कन्या : तुलसी के 11 पौधे भेंट करें। बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें और पेड़ के नीचे बाजरा बिखेर दें।

तुला : शिव या हनुमान मंदिर में दर्शन करें। गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें।

वृश्चिक : पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर पूजन करें। शाम को दीप दान करें।

धनु : दृष्टिहीन बालक को मीठा दूध पिलाएं। गरीब परिवार में चने की दाल या बेसन से बनी मिठाई दान करें। 

मकर : पक्षियों को बाजरा डालें। शनिदेव का पूजन नीले पुष्पों से करें और इसके साथ ही शमी का पौधा लगाएं।
PunjabKesari, kundli tv
कुंभ : बहते पानी में सवा पाव चावल और 2 नारियल प्रवाहित करें। शनि मंदिर के बाहर बैठें भिखारियों को भोजन करवाएं।

मीन : मिट्टी के पात्र में शहद भरकर मंदिर में रखकर आएं। चीटियों के बिल में आटा रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News