कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के लिए सावन में करें ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 05:12 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत आज से हो चुकी है। कहते हैं भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। शिव भक्त इस माह का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इस महीने में विवाह सम्बंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए पूरे श्रावण माह में कठोर तप करके भगवान शिव को प्रसन्न किया था। इसलिए इस माह में किया गया विवाह संबंधी उपाय जरूर सफल होता है। 
PunjabKesari, kundli tv
ज्योतिष के अनुसार सोमवार का प्रतिनिधि ग्रह चंद्रमा है और यह मन का कारक माना जाता है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है और यही वजह है कि भगवान शिव अपने भक्त के मन को नियंत्रित करके रखते हैं। पंचांग के अनुसार सोमवार का दिन शिवजी की पूजा के लिए खास माना जाता है। 

सुखी दांपत्य जीवन
अगर जन्म कुंडली के सातवें भाव में पापी ग्रह सूर्य मंगल शनि हो तो दांपत्य जीवन में खटास आती है। सप्तम भाव पर भी अधिक पापी ग्रहों की दृष्टि हो और सप्तम भाव का स्वामी अस्त हो तो भी दांपत्य जीवन में मनमुटाव रहता है।
PunjabKesari, kundli tv
उपाय
पति-पत्नी दोनों मिलकर पूरे श्रावण मास दूध, दही, घी, शहद और शक्कर अर्थात पंचामृत से भगवान शिव शंकर का अभिषेक करें। उसके साथ ही ॐ पार्वती पतये नमः मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें। शाम के समय गाय के घी का दीपक दोनों मिलकर जलाएं।

बीमारियों से छुटकारा
सावन में सुबह के समय जल्दी उठे। इसके बाद अपने स्नान के जल में दो बूंद गंगाजल डालकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
PunjabKesari, kundli tv
एक पूजा की थाली में रोली-मोली, चावल, धूप, दीपक, सफेद चंदन, सफेद जनेऊ, कलावा, पीला फल, सफेद मिष्ठान, गंगा जल तथा पंचामृत आदि रखें। अगर संभव हो तो अपने घर से नंगे पैर भगवान शिव के मंदिर के लिए निकलें। मंदिर पहुंचकर विधि विधान से शिव परिवार की पूजा-अर्चना करें। गाय के घी का दीपक और धूपबत्ती जलाकर वही आसन पर बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें और शिवाष्टक भी पढ़ें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News