रविवार के दिन न करें इन चीजों का सेवन, झेलना पड़ेगा सूर्यदेव का क्रोध

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 03:00 PM (IST)

कई बार व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामान करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति रविवार के दिन ऐसे कार्य कर बैठता है जिसके कारण उसे परेशानियों को झेलना पड़ता है। यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका सेवन रविवार के दिन नहीं करना चाहिए। रविवार के दिन इन चीजों के सेवन से जहां कुंडली में सूर्य कमजोर होता है वहीं परेशानियां व्यक्ति को घेर लेती है।

रविवार के दिन भूलकर भी मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। ये दाल भगवान को भी अर्पित नहीं की जाती। इस दिन मसूर की दाल बनाना अौर सेवन करना अशुभ माना जाता है।

इस दिन लाल साग भी न खाएं। लाल साग जल्दी खराब हो जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है। 

कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो रविवार के दिन मछली का सेवन न करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है। 

गुरुवार को लहसून व प्याज नहीं खाना चाहिए। लेकिन परेशानियों के समय रविवार दे दिन भी इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

इसके अतिरिक्त रविवार के दिन अदरक अौर कांसे के बर्तन में भोजन न खाएं।

रविवार के दिन नमक का प्रयोग न करें ये अशुभ होता है। इस दिन दूध को भी न जलाएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News