Diwali 2025: वैष्णो देवी दरबार से आई बड़ी खबर !

punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali 2025: त्योहारों का मौसम चल है और ऐसे में कुछ त्यौहार ऐसे हैं, जिनको लेकर बहुत असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। यदि आप भी इस कश्मकश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास होने वाला है। 

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा ने वर्ष 2025 के लिए दीपावली महापर्व से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दरबार से लिए गए अहम निर्णय के अनुसार, इस वर्ष दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्तूबर 2025, मंगलवार को ही मनाया जाएगा। इस घोषणा से श्रद्धालुओं के बीच तिथियों को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है।

श्राइन बोर्ड ने पर्वों की पूरी श्रृंखला जारी की है, जो इस प्रकार है-

19 अक्तूबर, रविवार- पर्वों की शुरुआत धनतेरस के साथ होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

20 अक्तूबर, सोमवार- इस दिन नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती मनाई जाएगी। यह दिन छोटी दीपावली के रूप में भी जाना जाता है।

21 अक्तूबर, मंगलवार- यह दिन दीपावली का महापर्व है, जब महालक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वैष्णो देवी दरबार में इस दिन विशेष दीपक सज्जा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

22 अक्तूबर, बुधवार- इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

23 अक्तूबर, गुरुवार- पर्वों का समापन भैया दूज यम द्वितीया के साथ होगा, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News