धुलेंडी पर किए जाते हैं ये Special काम, जानें क्या ?

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 04:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रंग वाली होली जिसे धुलेंडी व धुरड्डी के नाम से भी जाना जाता है 10 मार्च को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं। ढोल बजाकर होली के गीतों पर डांस किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोग अपनी पुरानी कटुता मिटाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। शास्त्रों में अस खास दिन को मनाने के लिए कुछ खास कामों के बारे में बताया है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।  
PunjabKesari
धूलिवंदना
होलिका दहन के बाद धुलेंडी अर्थात धूलिवंदन मनाया जाता है। सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत्त होकर होलिका को ठंडा किया जाता है। मतबल पूजा करने के बाद जल चढ़ाया जाता है। धूलिवंदन अर्थात् धूल की वंदना। होलिका की आग से बनी राख को माथे से लगाने की बाद ही होली खेलना प्रारंभ किया जाता है। अतः इस पर्व को धूलिवंदन भी कहते हैं।
Follow us on Twitter
रंगों का खेल
घर में पूजा पाठ करने के बाद घर के बड़े बुर्जुगों को रंग लगाने के बाद होली खेली जाती है। सब अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने निकल पड़ते हैं। सभी नृत्य, गान और धूम धड़ाका करते हैं। गांवों में लोग देर रात तक होली के गीत गाते हैं तथा नाचते हैं। हर जगह की तरह के रंगों के साथ ये पर्व मनाया जाता है।
Follow us on Instagram
दुश्मनी को दोस्ती में बदलना
इस दिन लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं। शत्रु के घर जाकर भी उससे गले मिलकर, गिले-शिकवे दूर कर उनके साथ भी होली खेली जाती है और उनके लिए भी मंगल कामनाएं की जाती हैं।
PunjabKesari
गमी वाले घर रंग डालना 
कुछ राज्यों में इस दिन उन लोगों के घर जाते हैं जहां गमी हो गई है। उन सदस्यों पर होली का रंग प्रतिकात्म रूप से डालकर कुछ देर वहां बैठा जाता है। कहते हैं कि किसी के मरने के बाद कोई सा भी पहला त्योहार नहीं मनाते हैं।
PunjabKesari
भांग का सेवन
इस दिन लोग खूब भांग का सेवन करते और मिठाइयां खाते हैं। शाम को घरों में खीर, पूरी और पूड़े आदि विभिन्न व्यंजन पकाए जाते हैं। इस अवसर पर अनेक मिठाइयां बनाई जाती हैं जिनमें गुझियों का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News