April Panchak 2025: जल्द ही होने वाला है पंचक का आगमन, जानें क्या करें और किन कामों से रखें दूरी ?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 12:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April Panchak 2025:  हिंदू पंचांग के अनुसार पंचक एक ऐसा समय होता है जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से होते हुए रेवती, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण करते हैं। ये पांच नक्षत्र मिलकर पंचक काल बनाते हैं, जो लगभग 5 दिनों तक चलता है। इस काल को खासतौर पर धार्मिक दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है क्योंकि कई कार्यों को इस दौरान वर्जित किया गया है यह काल खगोलशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है ताकि किसी प्रकार की बाधा, हानि या अशांति से बचा जा सके। अप्रैल 2025 में पंचक कब से शुरू हो रहा है, इसका समापन कब होगा, और इन दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं इस आर्टिकल में जानेंगे सभी जरूरी बातें।

PunjabKesari April Panchak 2025

अप्रैल पंचक 2025 की तिथि और समय
पंचक शुरू: 23 अप्रैल 2025, सोमवार
पंचक समाप्त: 27 अप्रैल 2025, शुक्रवार

What should not be done during Panchak पंचक में क्या नहीं करना चाहिए ?

पंचक में लकड़ी का कार्य जैसे कि छत डालना, फर्नीचर बनाना या लकड़ी खरीदना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

दक्षिण दिशा की यात्रा पंचक में टाली जाती है। यदि जरूरी हो, तो धार्मिक उपाय करके ही यात्रा शुरू करें।

पंचक काल में नया बिस्तर, चारपाई या खाट बनवाना भी निषेध माना गया है। इसे परिवार के लिए कष्टकारी कहा गया है।

पंचक में मकान निर्माण या गृह प्रवेश शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी या अशांति का संचार हो सकता है।

PunjabKesari April Panchak 2025

What Can Be Done During Panchak पंचक में क्या करना चाहिए ?

पंचक काल आत्म-शुद्धि और साधना का समय हो सकता है। इस दौरान आप भगवान विष्णु, हनुमान जी या अपने इष्ट देव की पूजा कर सकते हैं।

पंचक में निर्धनों को भोजन कराना, वस्त्र दान देना और गौ सेवा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

यदि आपके पास कोई अच्छा अवसर हो जैसे इंटरव्यू, एग्जाम या प्रमोशन – तो वह किए जा सकते हैं। शुभ मुहूर्त का चयन करना बेहतर होता है।

पंचक काल में बीमार या जरूरतमंदों की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है और मानसिक शांति मिलती है।

PunjabKesari April Panchak 2025
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News