Dhinga Gavar fair: लड़कियां करती हैं छड़ी से लड़कों की पिटाई, दूरदराज से कुंवारे लड़के आते हैं मार खाने
punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 12:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जोधपुर (इंट.): जोधपुर के भीतरी शहर में अचानक महिलाएं मानो कब्जा कर लेती हैं और जो भी पुरुष दिखा उसे छड़ी मारने लगती हैं। इतना ही नहीं पुरुष भी महिलाओं से पिटने के बाद खुश नजर आते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं जोधपुर के ऐतिहासिक धींगा गवर मेले की। यहां मेले के दिन महिलाओं का राज रहता है। महिलाएं पुरुषों को छड़ी से मारती हैं। महिला सशक्तिकरण का यह अनूठा उदाहरण मारवाड़ में देखने को मिलता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस मेले में खास तौर से कुंवारे जिनकी शादी नहीं हो रही, छड़ी खाने के लिए दूरदराज से यहां आते हैं। छड़ी खाने के बाद उन्हें यह विश्वास हो जाता है कि अब उनकी शादी जल्द हो जाएगी।
इस छड़ी मार मेले यानी धींगा गवर मेले का लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह मेला महिला सशक्तिकरण का भी अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है। धींगा गवर मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। धींगा गवर की एक खासियत यह है कि धींगा गवर की पूजा सुहागिन और विधवा दोनों ही महिलाएं कर सकती हैं।
विधवा महिलाएं परिवार में सुख-शांति के लिए तो वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए धींगा गवर की पूजा करती हैं। कुंवारी युवतियां अच्छे वर के लिए धींगा गवर की पूजा करती हैं।