Dharamshala: 13 वर्ष बाद सिक्किम जाएंगे दलाईलामा, राज्य के मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धर्मशाला, (ब्यूरो): सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गुरुवार को मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा से मिले। दलाईलामा का 10 से 14 अक्तूबर तक सिक्किम का दौरा है। इस दौरे के लिए प्रेम तमांग औपचारिक न्यौता देने आए थे।

दलाईलामा की आधिकारिक वैबसाइट के अनुसार धर्मगुरु ने आखिरी बार वर्ष 2010 में सिक्किम की यात्रा की थी यानी 13 वर्ष बाद दलाईलामा सिक्किम की यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री तमांग 20 अप्रैल को दिल्ली में दलाईलामा से मिले थे। उस समय सी.एम. ने दलाईलामा को सिक्किम आने का निमंत्रण दिया था जिसे धर्मगुरु ने स्वीकार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News