प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के लिए धार्मिक पर्यटन सर्किट शुरू करेगी दिल्ली सरकार

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 09:17 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली सरकार राजधानी के प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के लिए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट शुरू करने जा रही है। योजना के तहत अक्षरधाम से योगमाया मंदिर तक विशेष पर्यटन बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने दो विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टिकट देखो मेरी दिल्ली एप पर बुक किया जा सकेगा।

दिल्ली में आने वाले ज्यादातर पर्यटक इंडिया गेट, अक्षरधाम और लालकिला जैसे कुछ चुनिंदा पर्यटन स्थलों तक ही जाते हैं। प्रचार प्रसार के अभाव में एतिहासिक धार्मिक स्थलों तक पर्यटक अपेक्षा के अनुरूप नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पर्यटन सर्किट के जरिए दिल्ली में पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। इस सर्किट में अक्षरधाम से महरौली तक के प्रमुख मंदिरों को शामिल किया जाएग।

 इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) इसके लिए फिलहाल दो विशेष बसें शुरू करने जा रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। इस महीने के अंत में अक्षरधाम में आध्यात्मिक गुरुओं के साथ एक वर्कशाप और प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में कई महत्वपूर्ण पूजा स्थल हैं, जो भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News