तीर्थ यात्रा की बसों पर एन.एच.आर.सी. की कार्रवाई को पंजाब से जोड़ना गलत : ढिल्लों

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 08:40 AM (IST)

चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने अरविंद केजरीवाल पर बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा की बजाय निजी बस माफिया को बचाने की चिंता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एन.एच. आर.सी.) की बसों की सुरक्षा संबंधी कार्रवाई को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

ढिल्लों ने दावा किया कि जनवरी 2026 में पंजाब सरकार ने एन.एच.आर.सी. को बताया था कि राज्य में कोई स्लीपर बस पंजीकृत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में दूसरे राज्यों की निजी बसों का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके संचालन के लिए भी दिल्ली से व्यक्ति लाया गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी से पूछा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्या वहां तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी गई है?

इस बीच ढिल्लों ने बठिंडा जिले के गांव डूमवाली में दीवारों पर ‘चिट्टा ही चिट्टा’ लिखे जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार के नशा-मुक्त पंजाब के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में चिट्टे की खुलेआम बिक्री के आरोपों के बीच लोगों को अपने घरों की दीवारों पर नशे की समस्या उजागर करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को देख कर माताओं का दर्द राज्य के हालात की गंभीरता दर्शाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News