Damodar Dwadashi: आज करें ये आसान काम, मिलेगा धन और सम्मान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Damodar Dwadashi 2022 in Shravan Month: आज दामोदर द्वादशी है, जो भगवान विष्णु को समर्पित विशेष दिनों में से एक है। इस दिन उनके दामोदर रुप की पूजा करने का विधान है। दामोदर भगवान विष्णु के असंख्य नामों में से एक है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल चरण के बारहवें दिन ये पर्व आता है। श्रावण, कार्तिक, माघ व वैशाख मास विशेष भक्ति करने व सिद्धि प्राप्त करने के महीने होते हैं। इन महीनों में की गई भक्ति अनन्य फल देती है। वैसे तो श्रावण में विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना की जाती है लेकिन आज के दिन श्रावण में यशोदानंदन, राधाप्रिय, देवकीनंदन, वासुदेव श्रीकृष्ण की भक्ति भी विशेष फल प्रदान करती है। श्रावण मास में और खासकर दामोदर द्वादशी पर यदि भगवान विष्णु के दामोदर रुप श्रीकृष्ण की भक्ति करें तो आपके मनोरथ पूर्ण होते हैं।

PunjabKesari Damodar Dwadashi

भगवान विष्णु के दामोदर रुप का ध्यान करते हुए करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा धन और सम्मान
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
भागवत का पाठ करें या सुने।
ब्राह्मणों को चावल, फल, वस्त्र और अनाज दान दें।

PunjabKesari Damodar Dwadashi

भगवान विष्णु के श्लोक का उच्चारण करें
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ।।

सशङ्खचक्रं सकिरीटकुण्डलं सपीतवस्त्रं सरसीरुहेक्षणम्,
सहारवक्षस्स्थलशोभिकौस्तुभं नमामि विष्णुं शिरसा चतुर्भुजम् ।
सशङ्खचक्रं सकिरीटकुण्डलं सपीतवस्त्रं सरसीरुहेक्षणम्,
सहारवक्षस्स्थलशोभिकौस्तुभं नमामि विष्णुं शिरसा चतुर्भुजम्।।

PunjabKesari Damodar Dwadashi

यदि आपको भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य कृपा प्राप्त करनी है तो अपनी राशि के अनुसार उनकी भक्ति करें और राशि के अनुसार जपें श्रीकृष्ण के ये मंत्र :
मेष :
ॐ आदित्याय नम:।
वृषभ : ॐ आदिदेव नम:।
मिथुन : ॐ अचला नम:।
कर्क : ॐ अनिरुद्ध नम:।
सिंह : ॐ ज्ञानेश्वर नम:।
कन्या : ॐ धर्माध्यक्ष नम:।
तुला : ॐ सत्यव्रत नम:।
वृश्चिक :ॐ पार्थसारथी नम:।
धनु : ॐ वर्धमानय नम:।
मकर : ॐ अक्षरा नम:।
कुंभ : ॐ सहस्राकश नम:।
मीन : ॐ आदिदेव नम:।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News