लव राशिफल 20 मार्च 2022: मेरे जिगर की ख्वाहिश में नाम बस तेरा तेरा...

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
मेष- आपके लिए आज का दिन मिलजुला सा साबित होगा। प्रेम जीवन में खासा धनी रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा लोग आज अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे।

वृष- इस राशि के समस्त लोग आज अपने जीवन में खुशियां पाएंगे। हालांकि इस राशि के प्रेमियों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है।

मिथुन- आज उनका पार्टनर कुछ ऐसा कहेगा जिनसे उनका मन अधिक प्रश्नों का। दूसरी ओर शादीशुदा लोग भी अपने जीवन में अधिक प्रसन्न दिखाई देंगे।

कर्क- जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनको आज किसी चीज को लेकर परेशानी हो सकती है। जीवन साथी से कोई भी बात करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर ले।

सिंह- इस रासि के जो लोग शादीशुदा हैं वो अपने जीवन में पूरी तरह से संतुष्ट दिखाई देंगे। प्रेमियों के लिए भी आज का दिन संतुष्टि भरा खुशहाल साबित होगा।

कन्या- प्रेम संबंध वाले लोगों का रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा जिनकी नई-नई शादी हुई है उनके लिए आज का दिन नए तरह के अनुभव लेकर आएगा, जो अच्छे साबित होंगे।

तुला- जो लोग शादीशुदा लोग हैं उनका आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। हालांकि प्रेमियों के लिए आज कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं ऐसे में एक दूसरे पर गुस्सा न उतारें।

वृश्चिक- जो लोग विवाहित है आज का दिन खूबसूरत व प्यार भरा बीतेगा। तो दूसरी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में निरंकुशता का भाव महसूस कर सकते हैं।

धनु- गृहस्थ जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो अब निश्चिंत हो जाने की आवश्यकता है क्योंकि भविष्य में जीवन सुखद होगा। प्रेमी आज अपने पार्टनर के साथ ही घूमने जा सकते हैं।

मकर- विवाहित लोग जहां अपने पार्टनर को खूब सारा प्यार देंगे तो वहीं दूसरी ओर प्रेमी आज अपने काम को लेकर अधिक गंभीर दिखाई देंगे जिससे रिश्ते में दूरी पैदा होगी।

कुंभ- पार्टनर से अपनी दिल की बातें बयां करेंगे जिससे संबंधों में निकटता और मधुरता बढ़ेगी। विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा।

मीन- विवाहित लोग अपनी साथी से परेशान नजर आएंगे। इसका कारण आपकी समझ से ऊपर जाएगा ऐसे में उनसे खुलकर बात करना अच्छा रहेगा और उनके लिए आज प्यार भरी बातों का दिन है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News