Daan ke niyam: दान करते समय न करें यह गलती, इन नियमों का रखें खास ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Donation Rules: पुराने समय से ही दान करने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्र कहते हैं व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए। दान करने से दूसरों की सहायता तो होती ही है साथ ही खुद को भी बहुत अच्छा लगता है। दान करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है और उसके बुरे कर्मों का नाश होता है। दान करने के भी अपने कुछ नियम होते हैं। दान करते समय इन नियमों का पालन किया जाए तो एक अलग तरह की संतुष्टि और पॉजिटिविटी मिलती है। यदि हम इन नियमों के अनुसार दान नहीं करते तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि दान करते समय किन नियमों का खास ध्यान रखनी चाहिए।

PunjabKesari Daan ke niyam

Don't donate these things इन चीजों का न करें दान
दान करने का सही अर्थ है किसी जरूरतमंद की सहायता करना। दान करते समय इन चीज का खास ध्यान रखना चाहिए कभी भी बेकार की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आप किसी को बेकार की चीजें दान करते हैं जो उसके किसी काम की नहीं होगी। आपको उस दान का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

PunjabKesari Daan ke niyam

Donate only to the needy जरूरतमंदों को ही दें दान
दान देते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस चीज का दान कर रहे हैं, इस चीज की उसे जरूरत है भी या नहीं। जब किसी जरूरतमंद को कोई चीज दान करते हैं तो उस व्यक्ति के मन से दुआ निकलती है। इसलिए किसी जरूरतमंद को दान करने से ही आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। किसी गरीब और जरूरतमंद को दान करना अच्छा माना जाता है। जैसे किसी गरीब को कपड़े या भोजन का दान कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राह्मण को दान करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

PunjabKesari Daan ke niyam

Donate the right way सही तरह से करें दान
दान करते समय इस बात का जरूर ख्याल करें कि आपका दान करने का तरीका सही हो। गलत तरीके से किए गए दान से आपको पितृ दोष लग सकता है। सुबह स्नान करके ही किसी को दान करना चाहिए। दान हमेशा दोनों हाथों से छुकर ही करें। दान देने से पहले हाथ अच्छे से साफ कर लें क्योंकि गंदे हाथों से दान करने से नकारात्मकता पैदा होती है। अगर कोई व्यक्ति अपने परिवार को दुखी करके दान देता है, तो उस दान का कोई फायदा नहीं होता।

PunjabKesari Daan ke niyam

Donation of iron लोहे का दान
शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोहे का दान किया जाता है। अगर आप किसी खास कारण से लोहे का दान कर रहे हैं तो आप लोहा दान कर सकते हैं। जहां तक हो सके लोहे का दान करने से परहेज करना चाहिए। शनि की कृपा पाने के लिए आप सरसों के तेल का दान भी कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News