भाईचारे की मिसाल: मोहाली में मुस्लिम युवक ने मंदिर के लिए 80 लाख की जमीन दान की

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 जालंधर/मोहाली (अली): पंजाब के मोहाली से भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की एक बेहतरीन मिसाल सामने आई है। झामपुर इलाके में मुस्लिम युवक मोहम्मद इमरान उर्फ हैप्पी ने हिंदू समुदाय  के लिए सनातन धर्म मंदिर के निर्माण हेतु अपनी 325 गज जमीन दान की,  जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए 
 बताई जा रही है।

इस अवसर पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने मंदिर के लिए जमीन की रजिस्ट्री पंडित राजा राम को सौंप दी। मोहम्मद इमरान ने बताया कि झामपुर में हिंदू समुदाय के पास अपने धार्मिक स्थल के लिए कोई जगह नहीं थी। इस दिशा में उन्होंने शाही इमाम से सलाह ली, जिन्होंने सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करने का संदेश दिया।

शाही इमाम ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा प्रेम, भाईचारे और एकता की पहचान रही है। उन्होंने पिछले उदाहरण भी याद दिलाए, जैसे संगरूर के धूरी में एक पंडित ने मस्जिद के लिए जमीन दी थी और फतेहगढ़ साहिब में एक सिख माता ने मस्जिद के लिए जमीन दान की थी। इमरान हैप्पी ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में सहयोग और सेवा की भावना फैलाना है। उन्होंने पहले एक चर्च का निर्माण भी करवाया और अब हिंदू भाइयों के लिए मंदिर निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। यह  कदम पंजाब में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News