Chandi Ke Gehne Astrology: चांदी के ये 5 गहने पहनने से आती है अपार धन-समृद्धि, मां लक्ष्मी रहती हैं प्रसन्न

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:07 AM (IST)

Chandi Ke Gehne Astrology: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सोना और चांदी दोनों को ही अत्यंत शुभ धातु माना गया है। यही कारण है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद लोग सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। विशेष रूप से विवाह, सगाई और अन्य मांगलिक अवसरों पर इन धातुओं के आभूषणों का विशेष महत्व होता है।

हालांकि, अगर किसी कारणवश सोना धारण करना संभव न हो, तो चांदी के गहने भी उतने ही शुभ और फलदायी माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसके अलावा चांदी का संबंध चंद्रमा से भी माना जाता है, जो मन, शांति और सुख-समृद्धि का कारक है। ज्योतिष के अनुसार, चांदी धारण या दान करने से चंद्र दोष दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

Gold- Silver Price Carsh: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट,  खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - keep these things in mind before  buying gold and silver amid falling

आइए जानते हैं चांदी के ऐसे 5 गहने, जिन्हें पहनने से धन, वैभव और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जानिए चांदी कैसे जगा सकती है आपका सोया हुआ भाग्य? - know how silver could  be lucky for you-mobile

चांदी का ब्रेसलेट या कड़ा
ज्योतिष के अनुसार, पुरुषों के लिए चांदी का कड़ा या ब्रेसलेट पहनना बेहद लाभकारी माना जाता है। यह चंद्र और शुक्र ग्रह को मजबूत करता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। धन-धान्य की कमी नहीं होती। विशेष रूप से नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ माना जाता है।

चांदी की बिछिया
विवाहित महिलाओं के लिए चांदी की बिछिया पहनना परंपरा के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। बिछिया पहनने से चंद्रमा मजबूत होता है। मानसिक शांति बनी रहती है। आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक खुशहाली आती है। इसे विवाहित स्त्रियों के लिए सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

चांदी की अंगूठी
चांदी की अंगूठी पहनना धन लाभ के लिए शुभ माना गया है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। मां लक्ष्मी और चंद्र देव दोनों की कृपा बनी रहती है। ज्योतिष की सलाह से चांदी की अंगूठी में रत्न जड़वाकर पहनना और भी अधिक लाभकारी हो सकता है।

चांदी का सिक्का या लॉकेट
धनतेरस और दीपावली के अवसर पर चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से धन का प्रवाह बना रहता है। चांदी के सिक्के वाला लॉकेट गले में पहनना भी शुभ फल देता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

चांदी की पायल
शादीशुदा महिलाओं के 16 श्रृंगार में पायल का विशेष स्थान है। पैरों में चांदी की पायल पहनना शुभ और फलदायी माना जाता है।  
इससे चंद्रमा मजबूत होता है। घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है।

Chandi Ke Gehne Astrology

धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मकता को आकर्षित करती है। यही कारण है कि पूजा-पाठ, दान और आभूषण के रूप में चांदी का विशेष महत्व बताया गया है।

New Silver Rule: क्या 1 सितंबर के बाद चांदी हो जाएगी महंगी? सरकार बदलने जा  रही है ये नियम - silver hallmarking starts september 1 what you need to  know-mobile

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News