Promise Day 2026: वचन देते समय किन बातों का रखें ध्यान? हिंदू शास्त्रों में बताए गए हैं महत्वपूर्ण नियम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 03:09 PM (IST)

Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त या प्रियजनों से जीवनभर साथ निभाने, विश्वास बनाए रखने और ईमानदारी से रिश्ते निभाने का वचन देते हैं। लेकिन हिंदू शास्त्रों में वचन (Promise) को केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि धार्मिक और कर्म से जुड़ा विषय माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार, दिया गया वचन अगर पूरा न हो तो उसका प्रभाव केवल रिश्तों पर ही नहीं, बल्कि भाग्य और कर्मफल पर भी पड़ता है।

PunjabKesari Promise Day

हिंदू शास्त्रों में वचन का महत्व
महाभारत, रामायण और पुराणों में वचन की महत्ता बार-बार बताई गई है। भगवान राम ने पिता के वचन को निभाने के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। भीष्म पितामह अपने प्रतिज्ञा के कारण आजीवन ब्रह्मचारी रहे।

PunjabKesari Promise Day

शास्त्रों में कहा गया है—
“सत्यं वद, धर्मं चर”
अर्थात सत्य बोलो और धर्म के मार्ग पर चलो।

PunjabKesari Promise Day

प्रॉमिस करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
क्षमता से अधिक वचन न दें

हिंदू धर्म में कहा गया है कि ऐसा वचन न दें जिसे निभा न सकें। अधूरा वचन पाप कर्म के समान माना गया है।

PunjabKesari Promise Day

भावनाओं में बहकर प्रॉमिस न करें
प्रॉमिस हमेशा शांत मन और स्थिर बुद्धि से करना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया वचन बाद में कष्ट का कारण बन सकता है।

PunjabKesari Promise Day

धर्म और नैतिकता के विरुद्ध वचन न दें
जो वचन धर्म, सत्य या किसी को नुकसान पहुंचाता हो, वह शास्त्रों में निषिद्ध माना गया है।

PunjabKesari Promise Day

समय और परिस्थिति का ध्यान रखें
हर वचन समय के अनुसार निभाया जाना चाहिए। परिस्थिति बदलने पर संवाद करना भी धर्म माना गया है।

PunjabKesari Promise Day

प्रॉमिस निभाने से क्या लाभ होते हैं?
रिश्तों में विश्वास और स्थिरता आती है।
मानसिक शांति बनी रहती है।
जीवन में सकारात्मक कर्मफल प्राप्त होता है।
समाज और परिवार में सम्मान बढ़ता है।

शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति अपने वचन का पालन करता है, उस पर ईश्वर की विशेष कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Promise Day

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News