ऐसे लोगों से मित्रता पड़ सकती है आप पर भारी

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 05:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से ग्रंथ हैं, जिन्हें पढ़ या सुनकर आप एक सफल और कुशल इंसान बन सकते हैं। हम हमेशा यही सोचते है कि ग्रंथों में केवल देवी-देवताओं के बारे में बताया गया है लेकिन ऐसा नहीं है उसमें कई बातें ज्ञान की भी बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर आप सही रास्ते पर चल सकते है। महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों का जिकर भी मिलता है। आज हम महाभारत के वनपर्व में दोस्ती को लेकर बताई गई कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप एक अच्छा दोस्त बना सकते हैं और इसके बुराई भी आपसे दूर रहेगी। 
PunjabKesari, kundli tv
श्लोकः
येषां त्रीण्यवदातानि विद्या योनिश्च कर्म च।
ते सेव्यास्तैः समास्या हि शास्त्रेभ्योपि गरीयसी।।

इस श्लोक का मतलब है कि किसी को दोस्त बनाने से पहले उसकी शिक्षा, ज्ञान और उसके परिवार के लोगों की जानकारी के साथ-साथ उनकी आदतें और काम के बारे में जानने के बाद ही दोस्त बनाएं।
PunjabKesari, kundli tv
जब हम किसी को अपना मित्र बनाते हैं तो सबसे पहले ये बाते जान लेनी चाहिए कि सामने वाले का ज्ञान का स्तर कितना है। कई लोग समझदारी की बात पर भी मजाक बना देते हैं। जोकि सही नहीं होता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर ही रखें। एक अच्छा और ज्ञानी पुरुष भी अपने दोस्तों को सही राह में ला सकता है।

महाभारत के अनुसार, जिससे आप दोस्ती करने वाले है। उसके परिवार के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए क्योंकि बिना जाने शायद आप एक दुष्ट, चोर या पापी प्रवृत्ति के इंसान से दोस्ती कर लेते है। ऐसे लोग आपको ही बाद में नुकसान पहुंचा सकते हैं। जैसे गेंहू के साथ घुन पिसता है। वैसे ही आप भी घुन की तरह पिस सकते है। तो ऐसे में परिवार के बारे में जान लेना बेहद जरूरी होता है। 
PunjabKesari, kundli tv, friends image
आप जिससे भी दोस्ती कर रहे हैं, उसकी अच्छी और बुरी दोनें आदतों के बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर उसकी किसी बुरी आदत को आप नजरअंदाज करके दोस्ती कर लेंगे तो ऐसे में आपको बाद में पछताप के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। तो ऐसे में पहले से ही संभल कर चलने में ही भलाई होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News