Char Dham Yatra 2026 : केदारनाथ और बद्रीनाथ में अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 10:07 AM (IST)
Char Dham Yatra 2026 : जैसे के सभी को बता ही है कि चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है। हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर चारधाम की यात्रा करने पहुंच रहे है। पिछले छह महीने से बंद इन मंदिरों के खुलते ही हर हर माहदेव और जय बाबा बद्रीनाथ के जयकारों की आवाजें सुनने को मिल रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, चारधाम के कपाट खुलते ही शुरुआती दिनों में लगभग 2.38 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। चारधान यात्रा में सबसे अधिक श्रद्धालु केदरनाथ में दर्शन करने को उमड़ रहे हैं। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा करने आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।
चारधाम यात्रा में केदारनाथ सबसे आगे
जब से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। तब से यहां लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में स्थित ययमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ लोगों का मुख्य आस्था के केंद्र बना हुआ है। अब तक लगभग कुल 2.38 श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। लेकिन सबसे ज्याद संख्या केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है। कपाट खुलने के चार दिनों के अंदर 1,24,782 लोगों ने केदारनाथ के दर्शन किए और वहीं, 23 से 25 अप्रैल के बीच 37,884 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में पहुंचे। यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड प्रशासन ने चाराधाम करने आ रहे यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि यात्रा करने से पहले अपनी शारीरिक जांच करवाने के लिए कहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा कर अपने घर जा सके। अगर यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई शारीरिक परेशानी होती है, तो तुरंत अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्र या ओपीडी में जाकर डॉक्टर से सलाह लें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
