अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में जुटने लगे देशभर के साधु-संत, ‘बम-बम भोले’ के गूंजे जयकारे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:52 AM (IST)

जम्मू (एजैंसी): वार्षिक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है जो 57 दिन तक चलेगी। इस यात्रा के लिए कई साधु और श्रद्धालु जम्मू पहुंचने लगे हैं और पुराने शहर के राम मंदिर में ठहर रहे हैं। यह स्थान यात्रा शुरू करने से पहले एक प्रमुख पड़ाव है, जिसके चलते जम्मू में ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजे रहे हैं। 

यात्रा के आधिकारिक तौर पर शुरू होने से कई हफ्ते पहले मंदिर में साधु-संतों का लगातार आगमन देखा जा रहा है। वे यहां प्रार्थना, धार्मिक चर्चा और सेवा में समय बिताते हैं और दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर तक की यात्रा की तैयारी करते हैं। अयोध्या से आए साधु अमर दास ने बताया कि वह यात्रा से डेढ़ महीना पहले ही यहां पहुंच गए थे, ताकि मंदिर में ठहरे अन्य साधु-संतों की सेवा कर सकें। दास 2014 से अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में साधु-संतों और तीर्थयात्रियों की सेवा करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News