Adi Kailash Yatra 2026 News : आदि कैलाश यात्रा के लिए ‘इनर लाइन परमिट’ का टूटा रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:12 AM (IST)
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) (एजैंसी): आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू होने के महज 40 दिनों के भीतर कुल 37,818 ‘इनर लाइन परमिट’ (विशेष अनुमति पत्र) जारी किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल जारी किए गए परमिटों की कुल संख्या से भी अधिक है।
चीन और नेपाल की सीमा से सटे इस संवेदनशील क्षेत्र में जाने के लिए प्रशासन द्वारा यह विशेष अनुमति पत्र जारी किया जाता है। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल जारी किए गए कुल 36,526 परमिटों का रिकॉर्ड सोमवार को ही टूट गया। इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए तीर्थयात्रियों को 1194 परमिट जारी किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 36,776 पहुंच गई।
इसके बाद 9 जून को भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और उस दिन 1042 परमिट जारी किए गए जबकि पिछले साल इसी तारीख को महज 618 परमिट दिए गए थे। यह वार्षिक यात्रा 1 मई से शुरू हुई थी और नवम्बर तक छह महीने से अधिक समय तक चलती है। हालांकि जुलाई और अगस्त के दौरान (मानसून के कारण) इसे स्थगित रखा जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
