Chandra Grahan: आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक भारत में मान्य नहीं होगा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण की घटना जितनी खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, उतनी ही ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से भी है। हिंदू धर्म में ग्रहण से जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। आज सितंबर के महीने में साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आपको बता दें कि, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था। साल के आखिरी चंद्रग्रहण का सूतक भारत में  मान्य नहीं होगा।

 

Chandra grahan: चंद्र ग्रहण कई राशियों को करेगा प्रभावित, चंद्रमा और राहु की युति भी बनेगी

PunjabKesari Chandra Grahan
साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 18 सितंबर को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और लगभग 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यूं तो चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान कई सावधानियां बरतने को कहा जाता है। खासकर सूतक काल के दौरान लेकिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक भी यहां मान्य नहीं होगा।

Where will you see the last lunar eclipse of the year कहां दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, हिंद महासागर, अफ्रीका, आर्कटिक यूरोप, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत के समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह के समय है, इसलिए भी चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

PunjabKesari Chandra Grahan
In which zodiac sign will the lunar eclipse occur? Which zodiac signs will have to be careful किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण ? किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण राशि चक्र की 12वीं राशि मीन में लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण के प्रभाव से राशि चक्र की कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। खासकर मीन, धनु, मेष और कन्या राशियां इससे प्रभावित हो सकती हैं। इनको पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही करियर और कारोबार में भी कुछ अड़चनें आ सकती हैं। धन का सही इस्तेमाल करने के लिए इस दौरान ये राशियां सही बजट बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा। खुद के साथ ही माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य का भी इनको ख्याल रखना चाहिए।

इस राशि के जातकों को उपाय के तौर पर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और साथ ही चंद्र ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही योग-ध्यान करने से भी इनको लाभ होगा। इन राशियों को चंद्र ग्रहण के बाद आने वाले 2 हफ्तों तक बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से भी इनको बचना चाहिए। नहीं तो मान हानि हो सकती है। 

PunjabKesari Chandra Grahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News