Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में मान्य होगा या नहीं
punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chandra Grahan 2025 Date And Time: इस साल 2025 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण रहेगा। जो फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर लगने वाला है। यह खग्रास चंद्र ग्रहण है, जो ज्योतिष गणना के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग की मानें तो चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होने वाला है। जो जातक सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र से संबंधित हैं, उनके लिए ग्रहण मंगलमय प्रभाव रखेगा। आईए जानें ग्रहण से संबंधित पूरी जानकारी, यह कितना प्रभावी रहने वाला है और इंडिया में देखा जा सकेगा या नहीं-
First lunar eclipse 2025 date and timing चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 14 मार्च, 2025 को लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजकर 41 मिनट रहेगा और समापन दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 37 मिनट होगी।
भारत में चंद्र ग्रहण मान्य होगा या नहीं
भारत का पहला चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के बड़े हिस्से, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।