Chander Darshan: आज करें ये छोटा सा काम, हर टेंशन का होगा नाश

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Darshan 2022: शास्त्रों में वर्णित है प्रत्येक मास की अमावस्या के बाद जो पहला चंद्र दर्शन किया जाता है, वह अत्यंत शुभ एवं फलदायक होता है। चंद्रमा को मन का कारक आपकी प्रज्ञा में मेधा शक्ति भी माना जाता है। जिस दिन अमावस्या होती है, उस दिन चंद्र के लुप्त हो जाने के कारण उसकी क्षमता भी कम हो जाती है। इसी कारण से जन्म कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक है अगले दिन चंद्र दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से शुभ परिणाम एवं मंगल होता है। 

PunjabKesari Chandra Darshan

Chandra Darshan benefits: इसी कारण से अमावस्या के बाद चंद्र दर्शन करने से धन-संपदा और मानसिक शांति व विज्ञान की वृद्धि होती है। नूतन चंद्रमा अति पवित्र व शुभ माना जाता है और इसी कारण से इसका पूजन करने पर चंद्र देव शीघ्र प्रसन्न होकर अपना शुभ प्रभाव जातक पर बरसाते हैं।

Chandra Darshan Kab Hota ha: मार्गशीर्ष माह की अमावस्या के बाद 25 नवंबर को यानी आज पहला चंद्र उदय होगा। जिसकी समय अवधि 1 घंटा 7 मिनट तक रहेगी। चंद्रोदय का समय 05:24 पी.एम से 06:31 पी.एम तक रहेगा। इस समय अवधि में चंद्रमा की विशेष प्रकार से पूजा करने पर यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा क्षीण एवं शुभ होकर बैठा है तो आपको शुभ परिणाम देगा। चंद्रमा की शक्ति बढ़ने से धन व मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी जैसा कि बताया गया कि चंद्रमा मन का कारक है। डिप्रेशन में एंजाइटी के मरीजों को नूतन चंद्र दर्शन करने का लाभ यह मिलता है कि उनकी मानसिक स्थिति बेहतर होने लग जाती है और तनाव मुक्त हो जाते हैं।

PunjabKesari Chandra Darshan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Moon Remedies and Mantra: चंद्रमा का पूजन करने के लिए चंद्रोदय के समय चांदी के लोटे में कच्चे दूध का अर्थ बना लें। उसके अंदर थोड़े से चावल और मिश्री डालें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पण करें। चंद्रोदय होने पर उसका स्वागत धूप-दीप व ज्योति जला कर आरती उतारकर करें। 

Chandra mantra मंत्र- ऊँ चंद्राय नमः का जाप 108 की संख्या में करें।

चांदी से बना कोई भी आभूषण लेकर उसे थोड़ी देर चंद्रमा की रोशनी में रखें। इसके बाद पानी के एक लोटे में उस धातु को डाल दें और उस जल का छिड़काव पूरे घर में करते हुए नहाने के प्रयोग में लाएं। ऐसा करने से मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्ति मिलती है और दिमागी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

Chandra Dosh Upay: चंद्र दर्शन करते समय सफेद मोतियों की एक माला लेकर गणेश जी के मंत्रों का उच्चारण करने से गंभीर रूप से ग्रसित डिप्रेशन के मरीजों को राहत मिलती है।

Ganesh mantra मंत्र- ॐ गं गणपतये नमो नम: 

PunjabKesari Chandra Darshan

इस मंत्र का उच्चारण ग्यारह सौ बार चंद्र दर्शन करते समय करें।

2022 monthly moon sighting puja: चंद्रोदय के समय जो प्रथम विचार आपके मन में आए सकारात्मक रूप से उस विचार को कल्पना शक्ति से जोड़कर अपने लिए शुभ समय की प्रार्थना करें और सफेद पुष्पों से चंद्र पूजन करें लाभ होगा।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News