25 मार्च से आपके द्वार आ रही हैं मां दुर्गा, जानें किन राशि वालों के भरेंगे भंडार

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 04:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अपनी वेबसाईट के माध्यम से हम आपको हर आने वाले त्यौहार के बारे में बताते रहते हैं। अपनी इसी कड़ी को बरकरार रखते हुए हम आपको बता चुके हैं कि इस महा की प्रतिपदा तिथि यानि 25 मार्च को इस साल के पहले चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं। जिसके साथ ही हर जगह मां की आराधना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कहा जाता है नवरात्रि के इन नौ दिनों मे देवी मां अपने सभी भक्तों पर प्रसन्न रहती हैं। परंत अब ये पता कैसे लगाया जाए। ठहिरए ठहिरए हम आपको बताते हैं कैसे इस बात का पता लगाया जा सकता है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में राशि अनुसार इसके जुड़ी जानकारी प्राप्चत की जा सकती है। चलिए आपको बताते हैं साल 2020 के पहले चैत्र नवरात्रि में देवी मां किस राशि वाले को अपने आशीर्वाद का पात्र बनाएंगी और किन राशि वालों को इनके थोड़े क्रोध का पात्र बनना पड़ सकता है। 
PunjabKesari, Chaitra Navratri 2020, Chaitra Navratri, Chaitra navratri rules, chaitra navratri 2020 date, chaitra navratri worship, Navratri 2020 march april, Devi Durga, Navratri Pujan, jyotish shastra, jyotish vidhya, navratri vrat, jyotish, Astrology
बता दें चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं। इसके साथ ही इस ही दिन से हिंदुओं का नव वर्ष भी प्रारंभ होता है। कहा जा रहा है इस बार नवरात्रि की तिथि का क्षय नहीं होने का कारण मां के श्रद्धालुओं को मां को प्रसन्न करने के पूरे नौ दिन मिलेंगे। 

मेष: करियर को लेकर आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। मगर वहीं अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी। तो वहीं निवेश करते समय भी सावधानी रखें। बेरोज़गारों के लिए मौका अच्छा है, निराशा दूर होगी।

वृष: इस राशि के जातकों के लिए 25 मार्च से शुरू हो रहे ये चैत्र नवरात्रि अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं। जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की कोशिश में है, इस बार वो निराश नहीं होंगे। इसके अलावा इनके समस्त प्रकार के कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। बस अपने दुश्मनों से सतर्क रहें। 

मिथुन: मिथुन वालों आपके अपने खर्चों पर थोड़ा नियत्रंण रकना होगा वरना आपको नुकसान हो सकता है। हो सकता है आपके जीवन में पैसा आए तो मगर आपका इन्हें बेवजह की चीज़ों खर्च करने के चक्कर में गुमा दें। लव-लइफ के लिए समय शुभ है, जिंदगी के हर महत्वपूर्ण कदम पर आपका पार्टनर साथ खड़ा होगा।  

कर्क: अगर इस राशि वाले जातकों को अधिक गुस्सा आता है तो अपने गुस्से पर काबू रखें। अन्यथा आपके किसी अपने के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं जिससे न केवल आपके जीवन पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि आपका कार्यक्षेत्र भी प्रभावित होगा। 
PunjabKesari, Chaitra Navratri 2020, Chaitra Navratri, Chaitra navratri rules, chaitra navratri 2020 date, chaitra navratri worship, Navratri 2020 march april, Devi Durga, Navratri Pujan, jyotish shastra, jyotish vidhya, navratri vrat, jyotish, Astrology
सिंह: सिंह राशि वाले अपने दुश्मनों से सतर्क रहें। अगर आप साझेदारी में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो बता दें आपको मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकता हैं।

कन्या: आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। तो वहीं रूके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा। जिन लोगों को पिछले काफी समय के कोई बीमारी घेरे हुए हैं उनके हालात सुधर सकते हैं। 

तुला: कहा जा रहा है तुला राशि के जातकों के लिए बसे अधिक तीसरा नवरात्रि सुभ रहने वाला है। इस दौरान इन्हें कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। जिसमें इन्हें पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। तो वहीं इस राशि के विद्यार्थीयों को परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: काम को लेकर चल रही आपकी सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं। आपके लिए समय बहुत शुभ माना जा रहा है। करियर में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी मज़बूत हो सकती है। 

धनु: लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है, परंतु खान-पान में किसी तरह की लापवाही न बरतें। वरना सेहत बिगड़ सकती है। दान पुण्य के काम में ज्यादा मन लगेगा। किसी यात्रा पर धन अधिक खर्च हो सकता है।
PunjabKesari, Chaitra Navratri 2020, Chaitra Navratri, Chaitra navratri rules, chaitra navratri 2020 date, chaitra navratri worship, Navratri 2020 march april, Devi Durga, Navratri Pujan, jyotish shastra, jyotish vidhya, navratri vrat, jyotish, Astrology

मकर: नवरात्रि के दौरान आपके साथ सब कुछ अच्छा ही होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। संपत्ति की खरीदारी करने के लिए भी समय अच्छा है। तो वहीं विदेश में नौकरी पाने की चाह पूरी हो सकती है। जिसमें परिवार वालों का पूरा पूरा सहयोग मिलेगा। 

कुभ: कार्यस्थल पर हर काम को सावधानी से करना होगा। क्योंकि दुश्मन आपके काम बिगाड़ने के प्रयास में सफल हो सकते हैं। मगर अगर सावधानी से काम करेंगे तो बॉस के द्वारा दिया गया हर काम अच्छे से पूरा होगा। जिससे आपको करियर में तरक्की मिलेगी। 

मीन: अगर आप नौकरी करते हैं हो सकता है नवरात्रि में आपको प्रमोशन मिले। तो वहीं पैसा कमाने के अन्य मार्ग खुलेंगे साथ ही साथ समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News