Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि मीन में गोचर, 25 दिन तक ये 9 राशियां होगी मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024: जीवन में तमाम-सुविधाएं शुक्र से आती हैं। कुंडली में सबसे लम्बी महादशा शुक्र की होती है। शुक्र यदि अच्छा होता है तो आपको पार्टनर बहुत बढ़िया मिलता है। 31 मार्च से ये शुक्र उच्च के होने जा रहे हैं। ये 24 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। तो चलिए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का इन राशियों के ऊपर क्या असर पड़ेगा।

वृष राशि: मीन राशि में शुक्र का उच्च होना धन में वृद्धि का काम कर सकता है। पार्टनर से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपका किसी जगह पैसा फंसा हुआ है तो आपको वहां से भी फायदा देखने को मिलेगा। शुक्र वृष राशि के लिए स्वामी हैं। ये अपने भाव से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ये वृद्धि और तरक्की का भाव है। यहां पर शुक्र काफी मजबूत हो जाते हैं। यहां से शुक्र पंचम को एक्टिवेट करेंगे जो संतान का भाव है। आपकी कुंडली में शुक्र छठे भाव के स्वामी बनते हैं। तो निश्चित तौर पर छठे भाव के भी आपको बढ़िया फल मिलेंगे। यदि आपका  कर्ज है तो वहां पर भी आपको राहत मिल सकती है। अगर किसी जगह पैसा फंसा हुआ है तो वहां से भी राहत संभव है।

कर्क राशि: इनके लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर बहुत बढ़िया है। कर्क राशि के जातक 30 से 50 साल तक उनकी कुंडली में शुक्र की महादशा चल रही है। महादशा नाथ जब उच्च का हो जाता है तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ फल देखने को मिलते हैं। यहां पर शुक्र आपके लिए चौथे भाव के स्वामी हैं जो सुख का स्थान है। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, यदि मां की सेहत खराब थी वो वहां से भी शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। प्रमोशन की खबर सुनने को मिल सकती है। आय में निश्चित तौर पर वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए शुक्र दशम स्थान और तीसरे स्थान के स्वामी बनते हैं। शुक्र की सीधी दृष्टि जाएगी धन भाव के ऊपर। कारोबार और धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। फैसले लेने में यदि कोई दिक्कत है तो वहाँ पर भी आपको फायदा देखने को मिलेगा। भाई की तरफ से आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपकी सेहत में कोई दिक्कत है तो आपको वहां पर फायदा देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र की महादशा चल रही है। आपको इसके बहुत फायदे देखने को मिलेंगे। आपकी तुला राशि 12वें भाव में आती है। ये विदेश यात्रा का भाव है। सप्तम भाव में आपकी दूसरी राशि वृष राशि आएगी। बिज़नेस पार्टनर या लाइफ पार्टनर की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यहां पर शुक्र पंचम को एक्टिवेट करेंगे। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर आपका कोई काम रुका है तो वहां पर भी आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

धनु राशि: धनु राशि के लिए शुक्र चौथे भाव में गोचर करेंगे। सीधी दृष्टि आपके कर्म स्थान के ऊपर। आपके काम में वृद्धि देखने को मिलेगी। कारोबार में भी आपको मुनाफा देखने को मिलेगा। धनु राशि की एक राशि ग्यारहवें भाव में आएगी। इस भाव में भी बढ़िया फल मिलेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको वहां पर भी फायदा देखने को मिल सकता है। यदि आपके ऊपर कर्ज है तो आपको वहां पर भी राहत देखने को मिल सकती है।

मकर राशि: मकर राशि के लिए ये गोचर तीसरे भाव से होगा। ये सीधी दृष्टि के साथ आपका नाइंथ भाव एक्टिव करेंगे। नौवां भाग्य आपका भाग्य स्थान होता है। कोई भी काम करेंगे उसमें आपको फायदा देखने को मिलेगा। शुक्र की एक राशि तुला आपके दसवें भाव में आएगी। आपका कारोबार भी इसी भाव से आता है। शुक्र की वृष राशि आपके पंचम भाव में आएगी। संतान के पक्ष से आपको कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। इस अवधि के दौरान कोई भी फैसला लेंगे उसमें शुभता प्राप्त होगी।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ है। शुक्र की तुला राशि आपके भाग्य स्थान में आती है। इसकी वृष राशि आपकी चौथे भाव में आती है। ये आपका सुख स्थान होता है। शुक्र का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। धन से संबंधित लाभ आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान आप यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ है।  30 साल से ऊपर जो लोग हैं उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। यहां पर शुक्र सीधी दृष्टि से पार्टनर के भाव को देखेंगे। पार्टनर की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। ये आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं। जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News