Rang Panchami 2024: आज राशि अनुसार करें ये उपाय, मनचाही सफलता पहुंचेगी आपके द्वार

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rang Panchami 2024: पंचांग के अनुसार होली के ठीक 5 दिन बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रंगों के उत्सव का समापन हो जाता है। रंगों का ये पावन पर्व बसंत पंचमी से शुरू होता है और रंग पंचमी के दिन इसका अंत होता है।  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रंगपंचमी की बहुत धूम देखने को मिलती है। होली की तरह ही इस पर्व को बेहद ही खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं। इस बार ये पर्व 30 मार्च यानि आज मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ये पर्व आध्यात्मिक उन्नति में बाधाओं को दूर करने के माना जाता है। आज के दिन हवा में गुलाल उड़ाया जाता है। ब्रज में आज के दिन के बाद रंग उड़ना बंद हो जाता है। इस दिन किये गए कुछ खास उपाय आपके जिंदगी में खुशियों के रंग भर देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय:

PunjabKesari Rang Panchami

मेष- मेष राशि के जातकों को आज के दिन लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से खुशियां सदैव आपके घर पधारेंगी।  

वृष - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला तथा नीला रंग वृष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल है। 

आज का पंचांग- 30 मार्च, 2024

आज का राशिफल 30 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (30th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 30 मार्च - मर्ज़ी तेरी जी भर ले, आ वे कमलेया मेरे नादान दिल

Shukra Gochar 2024: 31 मार्च को शुक्र करेंगे अपनी उच्च राशि मीन में गोचर, 25 दिन तक ये 9 राशियां होगी मालामाल

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

मिथुन- मिथुन राशि के जातक अगर आज के दिन हरे या नीले रंग का इस्तेमाल करते हैं तो उनके जीवन में खुशियों की कमी नहीं रहती है। 

कर्क- हर कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कर्क राशि के जातकों को सफ़ेद रंग का यूज़ करना चाहिए। 

सिंह-  नारंगी व बैंगनी का उपयोग करना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद ही फलदायी रहेगी। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों को आज के दिन हरे, पीले और सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। 

PunjabKesari Rang Panchami

तुला- तुला राशि के लोग अगर हरा रंग और बैंगनी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

वृश्चिक- लाल रंग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद ही फलदायक रहेगा।

धनु- पीले और फिरोजी रंग का इस्तेमाल करने से आपको जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहेगा।

मकर- अगर आपकी कोई अधूरी मनोकामना रह गई है तो उसे पूर्ण करने के लिए नीले व हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

कुंभ- नीला और बैंगनी रंग कुम्भ राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास है।

मीन- मीन राशि के जातक अगर आज के दिन पीला और नारंगी रंग को तर्जी देंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

PunjabKesari Rang Panchami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News