11 जून तक बुध रहेंगे वक्री, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान!

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 04:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त बुध ग्रह 3 जून को तड़के 2 बजकर 12 मिनट से वृषभ राशि में वक्री हो गए हैं। इसके बाद बुध 04 जून को पश्चिम में अस्त होंगे। बुध 11 जून को रात 03 बजकर 30 मिनट पर मार्गी होंगे। इसके बाद 20 जून को बुध उदय होंगे।  बुध ग्रह को हमारी बुद्धि, विवेक और वाणी का प्रतीक माना जाता है। इन्हें बिजनेस का कारक भी माना जाता है। बुध जिस भी ग्रह के साथ युति करता है, उस ग्रह के अनुसार ही व्यवहार करने लगता है। बुध, सूर्य का सबसे करीबी ग्रह है और अपनी मार्गी गति में यह 28 दिनों के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना जाता है। बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं जबकि मीन राशि में नीच के हो जाते हैं। 

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वे लोग पढ़ाई में भी अग्रणी होते हैं आप उनकी भाषण कला और बोलने की कला दूसरों को सम्मोहित करने वाली होती है उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है लेकिन अगर बुध कुंडली में कमजोर स्थिति में हो तो जातक को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। वाणी कठोर हो जाती है। व्यक्तिगत फैसले लेने लगता है और नुकसान उठाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह समयानुसार अपनी राशि बदलते रहते हैं। कुछ सीधे तो कुछ विपरीत अवस्था में चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विपरीत दिशा में ग्रहों के चलने को वक्री यानी उल्टी चाल चलने वाले व सीधे अवस्था को मार्गी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह में बुध, शनि, शुक्र और गुरू समय-समय पर वक्री अवस्था में गोचर करते हैं। राहु और केतु ऐसे दो ग्रह हैं जो लगभग वक्री ही रहते हैं। सूर्य और चंद्रमा वक्री नहीं होते हैं। 

3 जून को बुध की वक्री अवस्था का सभी 12 राशियों पर कोई न कोई असर पड़ेगा।

इस दौरान मेष, सिंह, तुला , धनु और मीन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। 

जबकि वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मकर राशि पर बुध की वक्री अवस्था का मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा । दांपत्य जीवन में विचारों में तालमेल बिठाना होगा।

सिंह  राशि वालों को  थोड़ा संभल कर रहना होगा और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। 

तुला राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा और कार्यस्थल पर विवाद से बचना होगा।

धनु राशि वालों को बुध के उल्टी चाल चलने पर शुभ फलों की प्राप्ति थोड़ा देर से हो सकती है। इस दौरान आपको घर भी बदलना पड़ सकता है। अभी इन्वेस्टमेंट से बचना चाहिए।

मीन राशि वालों को घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अगर साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ या कमजोर स्थिति में होता है तो उन्हें बुधवार के दिन ये उपाय करने चाहिए-

• बुधवार के दिन कोई ना कोई हरे रंग का वस्त्र धारण करें या फिर अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें ।

•  बुध के शुभ प्रभाव के लिए ओम् ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करना चाहिए।

• गाय को हरा चारा खिलाएं.

• श्री गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं ।

• हरे रंग की बोतल में मनीप्लांट का पौधा लगाएं. ध्यान रहे मनीप्लांट का पौधा किसी के गमले से तोड़कर न लगाएं, बल्कि नर्सरी से उसकी कीमत अदा करके ही लगाएं। 

•  सबसे छोटी उंगली में सोने की अंगूठी में 6 से 8 रत्ती का पन्ना बुधवार के दिन धारण करें।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News