यहां सोमवार नहीं बल्कि बुधवार को होती है भोलेनाथ की विशेष पूजा

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 12:50 PM (IST)

ये नही देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक देवी-देवताओं को सप्ताह का अलग-अलग दिन समर्पित है। जिसके अनुसार सोमवार भगवान शंकर का दिन माना जाता है। यही कारण है इस दिन इनके पूजन का खासा महत्व होता है। बल्कि सोमवार के दिन देश के शिवालय व शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ देखने को मिलती है। मगर क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा भी मंदिर है जहां सोमवार को नहीं बल्कि बुधवार के दिन भक्तों की भरमार देखने को मिलती है। जी हां, इतना ही नहीं बल्कि इस शिव मंदिर को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के नाम से ही जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं शिव जी क इस मंदिर के बारे में कि सोमवार को छोड़ बुधवार को इस मंदिर में पूजन का क्या महत्व है। साथ ही जानेंगे मंदिर में जुड़े कुछ खास तथ्य और रोचक जानकारी।
PunjabKesari, Buddheshwar mahadev, Buddheshwar mahadev temple, Lucknow uttar pradesh, Lord Shiva, Shivji, Bholenath, भोलेनाथ, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर
यूं तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनेकों शिव मंदिर हैं जो बहुत प्रसिद्ध है., लेकिन यहां एक ऐसा भी शिव मंदिर है जिसकी अन्य मंदिर से अलग ही विशेषता है। बताया जाता है कि इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बुधवार को शिव जी की पूजा का विशेष विधान है। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर नामक यह मंदिर लखनऊ के मोहान रोड पर स्थित है। कहा जाता है इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी ने की थी। इसका अर्थात यह हुआ कि ये शिव मंदिर आज के समय में नहीं बल्कि त्रेतायुग में निर्मित हुआ था।


ये बुद्धेश्वर नाम के पीछे की कहानी-
पौराणिक कथाओं के मुताबिक श्री राम के आदेश पर लक्ष्मण जी अपनी भाभी सीता को वन से छोड़ने जा रहे थे। मगर उन्हें माता सीता की सुरक्षा की चिंता होने लगी। कहा इसी चिंता के चलते लक्ष्मण जी ने इस स्थान पर भगवान शिव का ध्यान किया। जिसके बाद भोलेनाथ ने प्रकट होकर लक्ष्मण को दर्शन दिए और माता सीता के विराट स्वरूप का दर्शन करवाया। ऐसा कहा जता है जिस दिन भगवान शिव ने लक्ष्मण को दर्शन दिए थे उस दिन बुधवार था। जिस कारण इस मंदिर को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।
PunjabKesari, Buddheshwar mahadev, Buddheshwar mahadev temple, Lucknow uttar pradesh, Lord Shiva, Shivji, Bholenath, भोलेनाथ, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर
सीता कुंड
कथाओं की मानें तो जब लक्ष्मण जी भगवान शिव की साधना कर रहे थे तब माता सीता ने यहां पास में स्थित कुंड में हाथ-पैर धोकर कुछ देर अराम किया था। जिसके बाद से इस कुंड को सीता कुंड कहा जाने लगा। कहा जाता है यहां आने वाले शिव भक्त पहले बुद्धेश्वर महादेव का दर्शन करते हैं फिर सीता कुंड का पूजन करते हैं।

बुधवार को होती है विशेष पूजा
आमतौर पर शिव मंदिरों में सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। परंतु बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा की जाती है। इस दिन यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहंचते हैं और महादेव का दर्शन करते हैं।
PunjabKesari, Buddheshwar mahadev, Buddheshwar mahadev temple, Lucknow uttar pradesh, Lord Shiva, Shivji, Bholenath, भोलेनाथ, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News