Badrinath Dham : दिव्य फूलों के बीच खुले बद्रीनाथ के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने इस पावन क्षण के साक्षी

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 08:16 AM (IST)

Badrinath Dham : चारधाम आती की शुरुआत ने अब अपनी पूरी रफ्तार पकड़ी हुई है। गंगोत्री-यमोनत्री और केदारनाथ के कपाट के खुलने के बाद अब उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज यानी गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुले।  कपाट खुलने से पहले मंदिर को बहुत भव्य तरीके से सजाया गया। कपाट खुलते समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपनी आंखों से ये भव्य दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।   

Badrinath Dham

सीएम धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे
बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। विधि-विधान और दिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ के कपाट खोले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी भक्तजनों के लिए कामना की उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। 

25 कुंतल फूलों व फलों से सजा मंदिर
कपाट खोलने से पहले लगभग 25 कुंतल फूलों से भगवान बद्री विशाल का श्रृंगार किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। वहीं सिंहद्वरा के पास पहली बार फलों से भी भगवान बद्री विशाल का श्रृंगार किया गया है।

चारधाम यात्रा का आगाज
19 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे। उसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए। अब आज 23 अप्रैल के दिन बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए पूरे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए है। आज से बद्रीनाथ के कपाट के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 पूरी तरीके से शुरू हो गई है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News