इस नक्षत्र की महिलाओं में छुपा है एक खास राज, जानिए उनका स्वभाव

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology For Women: भारतीय ज्योतिषशास्त्र में 27 मुख्य नक्षत्र माने जाते हैं और प्रत्येक नक्षत्र का अपना विशिष्ट स्वभाव, गुण, और प्रभाव होता है। इन्हीं नक्षत्रों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिनमें जन्मीं महिलाएं बेहद रहस्यमयी मानी जाती हैं। उनके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण और गहराई होती है, जो सामने वाले को आसानी से समझ नहीं आती। वे जितनी शांत और सरल बाहर से दिखती हैं, अंदर से उतनी ही जटिल और रहस्यमय होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ प्रमुख नक्षत्रों के बारे में और यह भी कि क्या आप भी उनमें से एक हैं ?

अश्लेषा नक्षत्र 
अश्लेषा नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं अत्यंत रहस्यमयी मानी जाती हैं। यह नक्षत्र कर्क राशि में आता है और इसका स्वामी है बुध। यह नक्षत्र नागों से जुड़ा हुआ है, जिससे इसकी महिलाएं मानसिक रूप से तेज, चतुर और आत्म-नियंत्रण वाली होती हैं। इनका मन बहुत गहराई वाला होता है। ये महिलाएं अपनी भावनाओं को किसी पर जाहिर नहीं करतीं। रहस्यमय मुस्कान और आकर्षक आंखें इनकी पहचान होती हैं। ये महिलाएं न केवल दूसरों के मन को पढ़ने में सक्षम होती हैं, बल्कि अपनी बातों को छिपाने में भी माहिर होती हैं। कई बार इन्हें समझना इतना कठिन होता है कि नजदीकी रिश्तेदार भी इनके मन की थाह नहीं पा सकते।

PunjabKesari Astrology For Women

ज्येष्ठा नक्षत्र
यह वृश्चिक राशि का नक्षत्र है और इसका स्वामी भी बुध है। इस नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं रहस्य और शक्ति का अद्भुत मेल होती हैं। ये महिलाएं गहरी सोच वाली होती हैं और हमेशा कुछ बड़ा सोचती हैं। आत्मविश्वास इनकी सबसे बड़ी ताकत है। रहस्य रखना, अवसर देखकर बोलना और अपने लक्ष्य को गुप्त रखना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है। ये महिलाएं अपने जीवन में बहुत कुछ छिपा कर रखती हैं, लेकिन वक्त आने पर सभी को चौंका सकती हैं।

अनुराधा नक्षत्र 
यह नक्षत्र भी वृश्चिक राशि में आता है और इसका स्वामी शनि है। अनुराधा में जन्मीं महिलाएं विनम्र, शांत और सौम्य होती हैं लेकिन इनके भीतर एक गहरी जिज्ञासा और रहस्य छिपा होता है। ये लोग इनसे आकर्षित तो होते हैं लेकिन इन्हें पूरी तरह समझ नहीं पाते। ये महिलाओं को किसी भी स्थिति को समझने और संभालने में समय लगता है, लेकिन एक बार अगर समझ गईं, तो हालात को अपने अनुसार मोड़ सकती हैं। ये दोस्ती में वफादार, लेकिन अपने निजी जीवन में बहुत सीमित और निजी होती हैं।

PunjabKesari Astrology For Women

रेवती नक्षत्र 
यह नक्षत्र मीन राशि में आता है और इसका स्वामी बुध है। रेवती नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं करुणामयी, भावुक और रचनात्मक होती हैं लेकिन साथ ही साथ इनके भीतर एक गहरी रहस्यमयता होती है। इनका दिल बहुत कोमल होता है लेकिन ये अपने दर्द को छिपा कर रखती हैं। इनकी सोच बहुत दूरदर्शी होती है और ये अपने निर्णयों को दूसरों से साझा नहीं करतीं। कई बार ये महिलाएं आध्यात्मिक रुझान भी रखती हैं, जिससे इनका व्यक्तित्व और भी गूढ़ हो जाता है।

PunjabKesari Astrology For Women
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News