Mangal Gochar 2026 : राहु के नक्षत्र में मंगल, 20 मार्च तक इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 09:18 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mangal Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो इसका सीधा असर हमारे साहस और व्यवहार पर पड़ता है। हाल ही में मंगल ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश किया है, जहां वे 20 मार्च तक विराजमान रहेंगे। राहु और मंगल का यह संबंध ज्योतिषीय दृष्टि से काफी विस्फोटक माना जाता है। मंगल अग्नि है, तो राहु धुआं और भ्रम। जब ये दोनों मिलते हैं, तो व्यक्ति के स्वभाव में अनावश्यक आक्रामकता और जल्दबाजी बढ़ जाती है।
इन 3 राशियों पर मंडरा रहा है खतरा
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं। मंगल का राहु के नक्षत्र में जाना आपके लिए मिश्रित परिणाम लाएगा लेकिन नकारात्मक पक्ष भारी रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। सिरदर्द, रक्तचाप या दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। अपनी ऊर्जा को विवादों में बर्बाद करने के बजाय रचनात्मक कार्यों में लगाएं। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। मंगल आपकी राशि के लिए शुभ फलदायी होते हैं, लेकिन राहु के प्रभाव में आकर वे तनाव बढ़ा सकते हैं। घर में छोटी-छोटी बातों पर कलह हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। संचित धन खर्च हो सकता है। 20 मार्च तक अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
चूंकि यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सबसे गहरा प्रभाव पड़ेगा। मंगल आपकी राशि में विराजमान होकर आपके स्वभाव को उग्र बना सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं। अहंकार के कारण मित्रों से दूरी बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को धोखे की आशंका है। निवेश के मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
