Thumb Shape Palmistry : हाथ का अंगूठा खोल देगा जीवन का राज, अभी करें खुद की पहचान
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 02:07 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Thumb Shape Palmistry : सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों और विशेषकर अंगूठे का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। अंगूठा व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। यह न केवल आपकी इच्छाशक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आपकी किस्मत के सितारे कितने बुलंद हैं। अंगूठे की बनावट, उसकी लंबाई और उस पर बनने वाले निशान इस बात का संकेत देते हैं कि आप जीवन में सफलता आसानी से प्राप्त करेंगे या आपको हर कदम पर कड़ा संघर्ष करना होगा। आइए जानते हैं, आपके अंगूठे में छिपे आपकी किस्मत के राज।
![]()
अंगूठे की लंबाई और भाग्य का संबंध
लंबा अंगूठा : यदि आपका अंगूठा तर्जनी उंगली के पहले पोर के मध्य तक पहुंचता है, तो आप बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता जबरदस्त होती है।
छोटा अंगूठा : यदि अंगूठा लंबाई में कम है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति भावनाओं में जल्दी बह जाता है। ऐसे लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है क्योंकि वे दिल से ज्यादा और दिमाग से कम सोचते हैं।
अंगूठे का लचीलापन: स्वभाव का आइना
पीछे मुड़ने वाला अंगूठा: यदि आपका अंगूठा आसानी से पीछे की ओर झुक जाता है, तो आप स्वभाव से बहुत मिलनसार और लचीले हैं। आप हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे लोग खर्चीले भी होते हैं, लेकिन इनके पास धन का आगमन बना रहता है।
सख्त अंगूठा: यदि अंगूठा सीधा और सख्त है, तो आप जिद्दी और दृढ़ निश्चयी हैं। आप अपनी बात के पक्के होते हैं। ऐसे लोग सतर्कता से धन खर्च करते हैं और अपनी मेहनत के दम पर शून्य से शिखर तक पहुंचते हैं।
![]()
अंगूठे के तीन भाग और उनका रहस्य
ऊपरी भाग : यह आपकी इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यदि यह भाग लंबा और सुडौल है तो आपकी विलपावर बहुत मजबूत है।
मध्य भाग : यह तर्कशक्ति को दर्शाता है। यदि यह हिस्सा लंबा है, तो आप बहुत सोच-समझकर और तर्क के साथ काम करते हैं। आप किसी के बहकावे में जल्दी नहीं आते।
निचला हिस्सा : यह शुक्र पर्वत के पास होता है। यदि यहां खड़ी रेखाएं हैं तो आप प्रेम और संबंधों के मामले में बहुत भाग्यशाली हैं।
![]()
